‘हम अपनी ऊर्जा क्यों बर्बाद करें…?’, कांग्रेस-AAP के बीच बढ़ती तनातनी पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने तोड़ी चुप्पी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच तनातनी साफ देखी जा सकती है। दोनों दल इंडिया का हिस्सा होने के बावजूद लड़ रहे हैं। इस बीच शिवसेना-यूबीटी के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने इसी मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राउत ने मंगलवार (7 जनवरी) को कहा कि आप और कांग्रेस के बीच जो हो रहा है वह सफी नहीं है। अगर दोनों पार्टियां आपस में इस तरह लड़ रही हैं तो वह अपनी ताकत क्यों बर्बाद करें?

संजय राउत की प्रतिक्रिया

शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा- जब आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जो कि INDIA गठबंधन के सदस्य हैं, लड़ रहे हैं तो हम अपनी ऊर्जा क्यों बर्बाद करें? दोनों में अखाड़ा चल रहा है, यह ठीक नहीं है। कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और हम सब मिलकर लोकसभा में लड़े और अच्छे से लड़े। विधानसभा में जो माहौल बना है उससे लगता है कि ये दोनों मिलकर भाजपा की मदद करने वाले हैं। इस देश में और दिल्ली में हमारी लड़ाई भाजपा से होनी चाहिए, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से नहीं। आप (AAP और कांग्रेस) चुनाव एक दूसरे के खिलाफ लड़ें लेकिन मर्यादाओं का ख्याल रखें क्योंकि कभी न कभी हमें एक दूसरे के साथ आना है। 

यह भी पढ़े –‘वो किस मुंह से महिलाओं के सम्मान की बात करते हैं, उन्होंने खुद..’, सीएम आतिशी का जिक्र कर केजरीवाल पर बरसे रमेश बिधूड़ी

आज होगा तारीख का एलान

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख चर्चा का विषय बनी हुई है। सबके मन में एक ही सवाल है कि आखिल देश की राजधानी में इलेक्शन कब होंगे? आपको बता दें कि, आज यह सस्पेंस खत्म होने जा रहा है। चुनाव आयोग (Election Commission) मंगलवार (7 जनवरी) को चुनाव की तारीख का एलान कर करेगा। दोपहर 2 बजे इलेक्शन डेट की घोषणा होगी। बताया जा रहा है कि इलेक्शन एक ही चरण में हों सकते हैं।