सोने की कीमत में मामूली बढ़त, चांदी की चमक में भी तेजी आई

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। सप्ताह के दूसरे दिन गोल्ड के रेट में करीब 130 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की बढ़त दर्ज की गई है। जबकि, सिल्वर के रेट में करीब 600 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है।

लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,500 रुपए प्रति 10 ग्राम तक है। आइए जानते हैं आज के लेटेस्ट रेट… 

दिल्ली में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

88,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

मुंबई में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,880 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 

अहमदाबाद में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,930 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

कोलकाता में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,880 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 

जयपुर में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

88,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

बेंगलुरु में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,560 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,880 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 

लखनऊ में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,700 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

88,030 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट)

भोपाल में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत

80,600 रुपए प्रति 10 ग्राम (22 कैरट)

87,930 रुपए प्रति 10 ग्राम (24 कैरट) 

चांदी की कीमत

यदि चांदी का रेट देखा जाए तो बीते सोमवार के मुकाबले इसमें 600 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,01,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।