
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हमले की खबर सामने आई है। जिससे कई लोग काफी ज्यादा परेशान भी नजर आ रहे हैं। हमले को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि अगर देश के इतने ज्यादा बड़े-बड़े सेलिब्रिटी सेफ नहीं हैं तो, फिर आम आदमी की सुरक्षा की क्या बात की जाए!
अरविंद केजरीवाल भड़के
अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, सैफ अली खान पर छह बार चाकू मारकर हमला किया गया है। कुछ लोग उनके घर पर घुसकर हमला किए हैं। एक इतना बड़ा एक्टर जिसके पास सिक्योरिटी की कोई कमी नहीं है। उसके ऊपर इस तरह कैसे हमला हो सकता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के ऊपर बहुत ही ज्यादा बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। दोनों सरकार लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम रही है।
अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा?
अरविंद केजरीवाल के अनुसार, जो भी हो रहा है, वो ठीक नहीं है। गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई खुले आम फिरौती मांग रहा है। वो शूटआउट का आदेश दे रहा है। देश में पूरे गैंगस्टर आराम से अपनी राह चला रहे हैं।
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा है कि, ‘ऐसा लग रहा है कि, देश में क्रिमिनल्स की मौजूदा सरकार के बीच में अच्छी पैठ है। अगर आपसे देश की सुरक्षा नहीं हो पा रही है, सीमाओं की सुरक्षा नहीं हो रही है, तो फिर इस्तीफा दे दीजिए।’
ना सरकार ना सुरक्षा
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, ‘बीजेपी सरकार दिल्ली, देश, महिला, पुरुष, व्यापारी, बच्चे और अन्य किसी को भी सुरक्षा नहीं दे सकती है। तो इसका मतलब साफ नजर आ रहा है कि डबल इंजन की सरकार, अच्छी सरकार नहीं दे सकती है और ना ही सुरक्षा प्रदान कर सकती है।’