
Chhindwara News: स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में इस बार अवैध होर्डिंग्स पर निगम की ग्रेडिंग गिरेगी। मंगलवार को सुबह से सक्रिय हुए निगम अमले ने देर शाम तक शहर में लगे सैकड़ों अवैध होर्डिंग्स को हटाने की कार्रवाई। शहर की सुंदरता पर ये होर्डिंग्स सबसे बड़ा दाग साबित हो रहे थे।
शहर में वैध से ज्यादा अवैध होर्डिंग्स का जाल बिछा हुआ है। शहर की मुख्य सडक़ें, चौराहे और बाजार इन अवैध होर्डिंग्स से पटे पड़े हैं। इससे निगम को भी हर माह लाखों का नुकसान हो रहा है।
मंगलवार को सुबह से सक्रिय हुए निगम अमले ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की। मुख्य सडक़ों के अलावा विद्युत पोल पर लगाए गए अवैध होर्डिंग्स को हटाया गया। इस बार होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में केंद्र ने इसके भी नंबर निर्धारित किए हैं।