सुप्रीम कोर्ट जज बीआर गवई बने भारत के मुख्य न्यायाधीष, राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने की घोषणा

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार 29 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई को भारत का मुख्य न्यायाधीश घोषित कर दिया है। बता दें, बीआर गवई का कार्यकाल आगामी 14 मई से शुरु होगा। हालांकि, गवई को केवल छह महीनों के लिए भारत का मुख्य न्यायाधीश बनाया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने आधिकारीक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म साझा की।

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई को 14 मई, 2025 से भारत का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करते हुए प्रसन्नता हो रही है।”