संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने कहा भारत सिर्फ बातें नहीं करता, काम करके दिखाता है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत को लेकर संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख साइमन स्टील ने बड़ा बयान दिया है।  स्टील ने कहा भारत सिर्फ बातें नहीं करता बल्कि काम करके दिखाता है।

स्टील ने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत द्वारा किए गए कामों की  तारीफ करते हुए कहा कि भारत सौर ऊर्जा के क्षेत्र में महाशक्ति है। आपको बता दें साइमन स्टील भारत में एक कार्यक्रम में आए। उन्होंन भारत को सौर महाशक्ति बताते हुए कहा कि भारत 100 गीगावाट से अधिक सौर उर्जा स्थापित करने वाले दुनिया के केवल चार देशों में से एक है। भारत स्वच्छ उर्जा और उद्योग में एक शक्ति है।

संयुक्त राष्ट्र के जलवायु प्रमुख ने भारत से पूरी अर्थव्यवस्था को करने वाली एक महत्वकांक्षी जलवायु योजना बनाने की अपील की। वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा को मजबूती से  इकोनॉमिक ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।  साइमन स्टील ने जलवायु परिवर्तन के असर को कम करने के लिए भारत के प्रयासों की सराहना की। भारत सरकार को लेकर उन्होंने कहा कुछ सरकारें सिर्फ बातें करती हैं, जब्कि भारत काम करके दिखाता है।

स्टीन ने नौवें वार्षिक वैश्विक व्यापार शिखर सम्मेलन जीबीएस में कहा अभी तक लोग जलवायु पर भाषणों की शुरुआत जलवायु संकट के कारण अर्थव्यवस्थाओं पर , लोगों पर और पृथ्वी पर पड़ रहे भयंकर नुकसानों के बारे में बात करते थे, लेकिन अब अवसर के बारे में बात करना चाहता हूं।