
Mumbai News. शिवसेना यूबीटी के सांसद संजय राऊत के घर और दफ्तर की रेकी किये जाने के मामले की जाँच मुंबई पुलिस ने शुरू कर दी है। इस मामले की जाँच के लिए मुंबई पुलिस ने 8 टीमों का गठन किया है, जो पूरे मामले की जाँच में जुटी हैं, हालाँकि इस मामले में पुलिस ने अब तक कोई मामला दर्ज नहीं किया है। इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस संजय राऊत के घर और उसके आस-पास के सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए संदिग्धों की तलाश में जुटी हुई है। बता दे कि शुक्रवार को संजय राऊत और उनके परिवार की तरफ से मुंबई और दिल्ली के घरों और सामना दफ्तर की रेकी किये जाने का दावा करते हुए पुलिस को जानकारी दी गई थी।
पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक, दो अज्ञात लोगों ने उन घर और कार्यालय की रेकी की थी। बाइक पर सवार दो लोग रेकी कर रहे थे, ऐसी जानकारी राउत के यहाँ मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने पुलिस को दी। शिकायत मिलने के बाद मुंबई पुलिस की टीम राउत के बंगले पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें उन्हें दो लोग बाइक पर नजर आये हैं। पुलिस उनके बारे में जानकरियां इकठ्ठा कर रही है। इस मामले में संजय राउत की तरफ से दिल्ली पुलिस में भी शिकायत दी गई है, लेकिन फ़िलहाल अब तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस फ़िलहाल जाँच में जुटी हुई है।