श्रद्धालुओं का वाहन खाई में गिरा, एक मृत

Chhindwara।  खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे जुन्नारदेव के श्रद्धालुओं का वाहन राजस्थान कोटा के समीप तुंक में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। अनियंत्रित वाहन खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत हो गई। अन्य श्रद्धालु को गंभीर चोट आई है।

बताया जा रहा है कि जुन्नारदेव से पांच श्रद्धालु खाटू श्याम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन राजस्थान कोटा के पास तुंक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। घटना सोमवार सुबह 4-5 बजे के बीच की बताई जा रही है।

हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई। चार श्रद्धालुओं को गंभीर चोट आई है। घायलों को इलाज के लिए कोटा अस्पताल में भर्ती किया गया है। श्रद्धालुओं के परिजन जुन्नारदेव से कोटा के लिए रवाना हो गए है।