
Chhindwara News: नगर निगम के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने का मामला सोमवार को गरमा गया। निगम कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए दो घंटे तक कार्यालय में काम नहीं किया। निगम कार्यालय के गेट पर ही कर्मचारी धरने पर बैठ गए। इस दौरान नगर निगम अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनू मागो सहित कांग्रेस पार्षद भी मौके पर पहुंचे। जिन्होंने कर्मचारियों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन किया।
दीवाली जैसा त्योहार होने के बावजूद निगम मेें कर्मचारियों के वेतन के लाले पड़े हैं। रोजाना वसूली के बाद भी ये स्थिति नहीं बन पा रही है कि त्योहार के पहले कर्मचारियों को वेतन भुगतान हो सके। शनिवार को कर्मचारियों द्वारा ज्ञापन सौंपने के बाद आस थी कि सोमवार को हर हाल में वेतन मिल जाएगा, लेकिन इसके बाद भी भुगतान नहीं होने की वजह से निगम कर्मचारियों ने सोमवार को कामबंद करते हुए कार्यालय के सामने प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। इस दौरान निगम अध्यक्ष श्रीमागो सहित कांग्रेस पार्षद भी मौके पर आ गए। तकरीबन दो घंटे तक प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने काम नहीं किया।
यह भी पढ़े –संयुक्त टीम ने मॉल और मिठाई दुकानों में दी दबिश, टीम ने जब्त किए मिठाइयों के सैंपल
आयुक्त के आश्वासन के बाद माने कर्मचारी
तकरीबन दो घंटे तक हंगामा करने के बाद कमिश्नर चंद्रप्रकाश राय ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि मंगलवार को चुंगी क्षतिपूर्ति की राशि आने के बाद कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। इस दौरान दोनों ही कर्मचारी संघठन के पदाधिकारी मौके पर मौजूद थे। आयुक्त के आश्वासन के बाद कर्मचारी अपने-अपने काम पर वापस लौटे।
97 लाख का भुगतान, दो करोड़ 38 लाख की है जरुरत
पिछले दिनों शहर से होने वाली वसूली के बाद निगम अधिकारियों ने 97 लाख का भुगतान कर्मचारियों का किया था। पहले सफाई कर्मचारियों का भुगतान कर दिया गया, लेकिन अभी भी विनियमित और स्थाई कर्मचारी अन्य शाखाओं के ऐसे हैं। जिनको वेतन नहीं मिल पाया है। इसी के कारण कर्मचारी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
यह भी पढ़े –पुलिस ने एक रात में 74 वारंटियों को दबोचा, 213 बदमाशों से की पूछताछ
इनका कहना है…
दीवाली के पूर्व होगा वेतन: महापौर
– दीवाली के पूर्व कर्मचारियों का वेतन भुगतान कर दिया जाएगा। निगम आयुक्त को निर्देशित किया गया है कि वे दीवाली पूर्व व्यवस्था बनाते हुए हर हाल में वेतन भुगतान करें। ये सनातन का सबसे बड़ा त्योहार है।
विक्रम अहके
महापौर, छिंदवाड़ा
– शर्मनाक बात है कि दीवाली जैसा त्योहार होने के बाद भी निगम प्रशासन और शासन कर्मचारियों को वेतन नहीं दे पा रहा है। दो महीने से वेतन नहीं मिलने से क्या परेशानी होती है? ये सत्ता के मद में चूर भाजपाईयों को समझ नहीं आ रहा है।
धर्मेंद्र सोनू मागो
अध्यक्ष, नगर निगम
यह भी पढ़े –संयुक्त टीम ने मिठाई कारखानों में दी दबिश, एक्सपायरी खाद्य सामग्री फिकवाई