रेंगते हुए 100 करोड़ के क्बल में शामिल हुई सलमान खान की फिल्म सिकंदर, 8वें दिन बना दिया बड़ा रिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म सिकंदर रविवार 30 मार्च को ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते समय बीत चुका है। इस फिल्म को गजनी फेम डायरेक्टर एआर मुरुगदॉस ने बनाया है। फिल्म को लेकर फैंस में क्रेज देखने को मिला था लेकिन फिल्म को मिले खराब रिव्यूज का असर फिल्म के कलेक्शन में भी देखने को मिला है। लेकिन रिलीज के आठवे दिन फिल्म ने रेंगते हुए 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ये सलमान के फैंस और मेकर्स के लिए राहत की सांस हो सकती हैं क्योंकि फिल्म ने अपना आधा बजट निकाल लिया है।

फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिकंदर ने पहले दिन 26 करोड़ कमाए थे दूसरे दिन फिल्म ने 29 करोड़ कमाए। वहीं तीसरे दिन फिल्म ने 19.5 करोड़ कमाए। चौथे दिन फिल्म का कलेक्शन काफी गिरा और फिल्म ने सिर्फ 9.75 करोड़ का कलेक्शन किया। पांचवे दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। पहले हफ्ते में फिल्म का टोटल कलेक्शन 90 करोड़ हो गया था। 6th डे पर फिल्म ने 3.5 करोड़ का कलेक्शन किया था। खबरों के मुताबिक, फिल्म ने सातवें को सिर्फ 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं रिलीज के आठवे दिन फिल्म ने 4.5 करोड़ का कलेक्शन किया है जिसके बाद इसकी टोटल कमाई 102 करोड़ रुपये हो गई है।

सलमान खान की 18वीं 100 करोड़ी बनी सिकंदर

सिकंदर सलमान खान के करियर की 18वीं 100 करोड़ी फिल्म बन चुकी है। सलमान खान सिकंदर रिलीज से पहले 17 सौ करोड़ी फिल्मों के साथ सबसे ज्यादा 100 करोड़ी फिल्में देने वाले एक्टर थे। बता दें कि सलमान खान के बाद जिस बॉलीवुड एक्टर के पास सबसे ज्यादा 100 करोड़ी हैं, उनका नाम अक्षय कुमार है। अक्षय के खाते में 16 फिल्में ऐसी हैं जिन्होंने 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।