रूस में गिरफ्तार हुए अमेरिकी शिक्षक मार्क फोजेल रिहा

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। रूस में गिरफ्तार हुए अमेरिकी शिक्षक मार्क फोजेल रिहा हुए। भारतीय सरकारी समाचार एजेंसी पीटीआई भाषा ने एपी से मिली जानकारी के अनुसार लिखा है कि  रूस ने अपने देश में गिरफ्तार किए गए अमेरिकी शिक्षक मार्क फोजेल को रिहा कर दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था।  फोगेल की रिहाई पर उनके रिश्तेदारों ने खुशी और राहत व्यक्त की। 

अमेरिकी राष्ट्रपति का आधिकारिक आवास और कार्यालय व्हाइट हाउस  ने फोजेल की रिहाई को एक कूटनीतिक सफलता बताया है, जिससे यूक्रेन में युद्ध की समाप्ति के लिए बातचीत को आगे बढ़ाया जा सकेगा। व्हाइट हाउस ने इस रिहाई को रिश्तों में कूटनीतिक नरमी बताया।

रूस ने अमेरिकी शिक्षक मार्क फोगेल को रिहा कर दिया है, उन्हें गलत तरीके से हिरासत में लिया गया था। फोगेल के साथ राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ रूस से निकल गए हैं। जल्द ही वे अपने परिवार से मिलेंगे।

आपको बता दें अगस्त 2021 में इतिहास के शिक्षक फोगेल को गिरफ्तार किया गया था। फोगेल 14 साल की जेल की सजा काट रहे थे। दिसंबर में बाइडोन प्रशासन ने उनकी हिरासत को गलत बताया था।

ट्रंप के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार माइक वाल्ट्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि फोगेल की रिहाई के लिए अमेरिका और रूस ने एक आदान-प्रदान पर बातचीत की। हालांकि, वाल्ट्ज ने सौदे में अमेरिकी की ओर से क्या किया गया है , इसकी जानकारी नहीं दी।