भारतीय मजदूर संघ ने शुरू किया श्रमिक सम्पर्क अभियान

Panna news: भारतीय मजदूर संघ द्वारा विगत ०१ दिसम्बर से श्रमिक सम्पर्क अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरूआत के पहले दिन भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में महेन्द्र भवन स्थित फूलादेवी मंदिर से पन्ना कोतवाली तक अजयगढ चौराहा, बडा बाजार, बल्देव जी मंदिर चौराहा होते हुए रैली निकाली गई तथा रैली के समापन के बाद साप्तहिक बाजार में पहुंचे मजदूर श्रमिकों से सम्पर्क किया गया तथा उनसे असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों के लिए शासन द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं से मिलने वाले लाभों पर चर्चा की गई साथ ही साथ ही श्रमिकों की समस्याओं को भी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा सुना गया। इस दौरान भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष महेन्द्र तिवारी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम ७० वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्रमिक सम्पर्क अभियान प्रारंभ किया गया है जो कि १५ दिसम्बर २०२४ तक चलेगा।

यह भी पढ़े –खजुराहो अंतराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में अतिरिक्त महाधिवक्ता धीरेन्द्र सिंह सम्मानित, फिल्म निर्देशक एवं अभिनेता भरत देसाई ने किया सम्मानित

अभियान अंतर्गत मजदूर संघ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की टोलियां जिले के अधिकाधिक कस्बों एवं गांव में पहुंचकर मजदूरों से सीधे सम्पर्क करेंगे। अभियान का उद्देश्य है कि जमीनी स्तर पर जो श्रमिकों की समस्यायें हैं उसे समझा जाये और समस्या के समाधान के लिए संघ द्वारा चर्चा करते हुए मजदूरों के हितों के लिए एक कार्य योजना तैयार कर शासन को सांैपी जाये और मजदूर हितैषी नीतियों को और अधिक प्रभावी बनाया जाये। श्रमिक सम्पर्क अभियान के अंंतर्गत पन्ना के मझगवां स्थित हीरा खनन परियोजना में बीएमएस के पदाधिकारियों की टोली दिनांक ०३ दिसम्बर को पहुंची जहां पर परियोजना में काम करने वाले श्रमिक मजदूरों से सम्पर्क किया गया और उनकी समस्यायें सुनीं साथ ही साथ शासन स्तर पर सरकारी एवं गैर सरकारी परियोजना में संगठित मजदूरों के लिए जरूरी आवश्यकताओं की जानकारी ली गई।

यह भी पढ़े –मुख्यमंत्री रविवार को जनकल्याण उत्सव के संबंध में करेंगे वीडियो कांफ्रेसिंग

श्रमिक सम्पर्क अभियान के अंतर्गत इसी तरह पन्ना से लगे ग्रामों जनकपुर, लक्ष्मीपुर विक्रमपुर इटवांखास सहित अन्य गांवों में भी बीएमएस की टोलियां श्रमिकों से सम्पर्क के लिए पहुंची। पन्ना जिले में चल रहे श्रमिक सम्पर्क अभियान में संघ के जिलाध्यक्ष श्री तिवारी के साथ ही जिला मंत्री बृजकिशोर जडिया, उपाध्यक्ष प्रदीप सेन, बलराम सिंह, इन्द्र कुमार शर्मा, अरविन्द, अरविन्द सिंह गौर आदि द्वारा सक्रिय सहभागिता की जा रही है।