भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित, मेडिकल- दिघोरी- म्हालगीनगर अभी होल्ड पर रखे

Nagpur News. भाजपा के मंडल अध्यक्ष घोषित कर दिए गए हैं। शहर में 20 में से 17 व जिला ग्रामीण में 32 में से सभी 32 मंडलों के अध्यक्ष के नाम घाेषित किए गए हैं। शहर में मेडिकल, म्हालगीनगर व दिघोरी मंडल के अध्यक्ष का नाम होल्ड पर रखा गया है। शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े व जिला ग्रामीण के अध्यक्ष सुधाकर कोहले के मार्गदर्शन में मंडल प्रभारी भी तय किए गए हैं। मंडल समितियों का गठन जल्द किया जाएगा। मनपा व जिला परिषद चुनाव की तैयारी के तहत समिति के माध्यम से कार्यकर्ताओं के समायोजन का प्रयास किया गया है। विधायक व प्रमुख नेताओं के समर्थक कार्यकर्ताओं को मंडलों में नेतृत्व दिया गया है।

शहर मंडल, प्रभारी, अध्यक्ष

वर्धमान नगर, सीमा ढोमणे, राजेश ठाकुर

वाठोडा, महेंद्र राऊत, राजेंद्र गोतमारे

पारडी, सूरजसिंह ठाकुर, प्रदीप पोहाणे

झींगाबाई टाकली, संजय बंगाले, अमर खोडे

धरमपेठ, संदीप जाधव, विनय दाणी

सुरेंद्रगड, सुनील मित्रा, विनोद बघेल

नारा नारी, शिवनाथ पांडे, संजय चौधरी

कलमना, राजेश बटवानी, ओम ईश्वरकर

वैशालीनगर, डॉ.मिलिंद माने, अमित पांडे

बालाभाऊपेठ, इंदोरा विक्की कुकरेजा, ओमप्रकाश इंगले

त्रिमूर्तिनगर, विवेक तरासे, ईश्वर ढेंगले

नरेंद्रनगर, किशोर वानखेडे, महेंद्र भूगावकर

धंतोली, रमेश भंडारी,विनोद शिंदे

सुभाषनगर, प्रकाश भोयर, दिलीप दिवे

मध्य नागपुर,1 सुबोध आचार्य, संजय बालपांडे

मध्य नागपुर, 2 रामभाऊ आंबुलकर, श्याम चांदेकर

मध्य नागपुर, 3 किशोर पलांदूरकर, अनिल मानापुरे