बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, सोनू सूद और जॉन अब्राहम समेत कई अभिनेताओं ने डाला वोट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अभिनेता अक्षय कुमार ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए मतदान किया। उन्होंने कहा, मतदान केंद्र पर बहुत अच्छा इंतजाम किया है। सफाई रखी हुई है, वरिष्ठ नागरिकों के लिए बहुत अच्छी व्यवस्था की है।

 बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान करने के बाद कहा वोट डालना हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह जाकर मतदान करे। बहुत जरूरी है ये देश के लिए। छुट्टी मत मनाइए, जाइए और मतदान कीजिए।

जॉन अब्राहम ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 के लिए  रिजवी कॉलेज, बांद्रा मतदान केंद्र पहुंचकर वोट डाला।

फिल्म निर्माता और अभिनेता फरहान अख्तर ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुंबई के बांद्रा में एक पोलिंग बूथ पर अपना वोट डाला।

फिल्म निर्देशक जोया अख्तर मुंबई के बांद्रा में एक मतदान केंद्र पर मतदान किया।

अभिनेता अली फज़ल ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अपना मतदान किया।