बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनकर सोशल मीडिया पर बिखेरा जलवा, लुक देखकर रह जाएंगे हैरान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में कल धूमधाम से दिवाली मनाई गई। लोगों ने नए-नए कपड़े और गहने पहन कर खूब इंजॉय किया। त्योहार पर ज्यादातर लोग ट्रेडिशनल आउटफिट्स पहनना पसंद करते हैं। दिवाली पर लोग घरों के बाहर दिये जलाकर और पटाखें फोड़कर खूब मजे करते हैं। साथ ही साथ सोशल मीडिया पर भी फोटोज शेयर करते हैं। हम सभी की तरह बॉलीवुड एक्ट्रेसेज ने भी सोशल मीडिया पर दिवाली सेलिब्रेशन की फोटोज साझा की। सभी ट्रेडिशनल अटायर में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। माधुरी दिक्षित, करिश्मा कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर और अनन्या पांडे तक सभी ने अपने लुक से फैंस का दिल जीत लिया।

यह भी पढ़े –‘भूल भुलैया’ रिलीज के बीच ‘छोटा पंडित’ राजपाल यादव ने फैंस से मांगी माफी

श्रद्धा कपूर 

श्रद्धा कपूर ने दिवाली आउटफिट के साथ फोटो अपलोड की। उन्होंने फ्लोरल अनारकली सूट पहना था जिसमें वो बेहद क्यूट लग रही थीं। बॉलीवुड की चार्मिंग एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ बड़े ही उत्साह के साथ त्योहार मनाया। 

रश्मिका मंदाना

रश्मिका मंदाना ने दिवाली पर व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहना था और पिंक कलर का प्लाजो पैंट कैरी किया था। उनके सूट के बॉर्डर पर गोल्डन कलर से कढ़ाई की हुई थी। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने पिंक कलर की बिंदी भी लगाई थी।

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे ने बेबी पिंक कलर का सूट पहनकर दिवाली सेलिब्रेट की। उन्होंने बिलकुल सिंपल लुक कैरी किया था। वो बिना मेकअप में भी बिलकुल डॉल की तरह लग रही थीं। 

यह भी पढ़े –हॉरर फिल्मों की दीवानी हैं माधुरी दीक्षित, ‘भूल भुलैया’ को बताया अपनी नई शुरुआत

जान्हवी कपूर 

जान्हवी कपूर ने काफी हैवी आउटफिट पहना था। उन्होंने पिंक कलर का लहंगा और बड़े-बड़े झुमके कैरी किए थे। जान्हवी अपनी मां की तरह काफी सुंदर दिख रही थीं। 

रकुलप्रीत सिंह

रकुलप्रीत सिंह ने पीले रंग का आउटफिट पहना था जो बेहद खूबसूरत था। उनका मेकअप पूरे लुक को काफी अच्छे से कॉम्प्लीमेंट कर रहा था।

माधुरी दीक्षित

बॉलीवुड की क्वीन माधुरी दीक्षित दिवाली पर शानदार शरारा सेट पहना था। हरे रंग का दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। दिग्गज एक्ट्रेस ने अपने क्लासी और एलिगेंट लुक से कई लोगों का दिल जीत लिया है।

करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर पर्पल कलर के सूट में काफी प्रिटी लग रही थीं। उन्होंने फुलझड़ी जलाते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है।

यह भी पढ़े –अर्जुन कपूर पहुंचे सिद्धिविनायक मंदिर, ‘सिंघम अगेन’ के लिए लिया बप्पा का आशीर्वाद