
Panna News: भारतीय जनता पार्टी का गुनौर विधानसभा सक्रिय सदस्य सम्मेलन आज मैरिज गार्डन गुनौर में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति और कार्यकर्ताओं की भारी संख्या के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा द्वारा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का बुके भेंटकर स्वागत करने के साथ हुआ। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष भाजपा विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी का ध्वज फहराया। उन्होंने भारत माता, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मंच पर दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच से संबोधित करते हुए गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का स्वागत किया और भारतीय जनता पार्टी की योजनाओं एवं उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता की कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि आज भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंच से कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा की सबसे बड़ी ताकत बताया। उन्होंने कहा कि इन्हीं कार्यकर्ताओं के दम पर मध्य प्रदेश में प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है।
निस्वार्थ भाव से काम करने वाले कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को पार्टी का ब्रांड एंबेसडर बताते हुए कहा कि यही कार्यकर्ता जनता के बीच भाजपा की छवि बनाते हैं और जनहित योजनाओं को जन.जन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते हैं। अपने संबोधन में प्रदेश अध्यक्ष ने भारतीय जनता पार्टी की स्थापना और उसके सिद्धांतों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 1980 में अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में स्थापित भाजपा, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों पर आधारित है। जिन्होंने एकात्म मानववाद और अंत्योदय का विचार दिया। उन्होंने जम्मू.कश्मीर में धारा 370 के प्रावधान का विरोध करने और जनसंघ की स्थापना में डॉ. मुखर्जी के योगदान को याद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचारों को आगे बढ़ाने और गरीब कल्याण की योजनाओं को लागू करने का उल्लेख किया। उन्होंने कांग्रेस शासनकाल में गरीबों के पैसे की कथित लूट का भी जिक्र किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, गुनौर विधायक डॉ. राजेश वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा सतानंद गौतम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीकांत त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष प्रीति पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष अर्चना मलखान सिंह, मंडल अध्यक्ष ककरहटी दीपक शर्मा, सलेहा मंडल अध्यक्ष हरेंद्र त्रिपाठी, अमानगंज मंडल अध्यक्ष प्रशांत चतुर्वेदी, महेवा मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह, देवेंद्रनगर मंडल अध्यक्ष अरविंद सिंह राजपूत, नगर परिषद अध्यक्ष ककरहटी लक्ष्मी चौधरी, अमानगंज नगर परिषद अध्यक्ष सारिका खटीक, देवेंद्रनगर नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी ललित गुप्ता, भाजपा सह मीडिया प्रभारी आशीष तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश शिवहरे एवं राजेंद्र चौबे सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।