‘ बीते 10 सालों से भ्रम, झूठ-भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति…,’ बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत का AAP पर बड़ा आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथग्रहण पर भारतीय जनता पार्टी सांसद कमलजीत सहरावत की प्रतिक्रिया सामने आई है। साथ ही, उन्होंने इससे पहले सत्ता संभाल रही आम आदमी पार्टी पर जोरदार निशाना साधा है। सांसद ने कहा कि अब तक आप सत्ता संभाल रही थी जो कि भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाती थी। अब दिल्ली की जनता ने बीजेपी पर भरोसा जता है। इतना ही नहीं बल्कि कमलजीत सहरावत ने दिल्ली के लिए भाजपा का विजन भी बताया है। 

कमलजीत सहरावत का आप पर कड़ा प्रहार 

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शपथ ग्रहण पर भाजपा सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि पिछले 10 सालों में दिल्ली में भ्रम, झूठ और भ्रष्टाचार फैलाने वाली राजनीति AAP चला रही थी अब दिल्ली में बीजेपी की सरकार आई है और पीएम मोदी पर लोगों ने अपना विश्वास दिखाया है और उन्हें दिल्ली सौंपी हैं। अब पीएम मोदी के विजन जो विकसित भारत है उसकी राजधानी विकसित दिल्ली बनाने की तरफ हमारी जो आज कैबिनेट गठन हुई है वो इस पर काम करेगी।