बीजेपी के सभी 7 मंत्रियों ने ली शपथ, जानें किसका किस समुदाय से है ताल्लुक?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीतीश कुमार मंत्रीमंडल का विस्तार हो चुका है। आज (बुधवार) को बीजेपी कोटे के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। कैबिनेट के विस्तार होने से ठीक पहले ही दिलीप जायसवाल ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, जिसके बाद मंत्रिमंडल की संख्या 30 से 29 हो गई थी। फिर बिहार में 7 विधायकों के शपथ लेने के बाद मंत्रिमंडल की संख्या अब 36 हो गई है।

इन विधायकों ने ली शपथ 

सुनील कुमार

बिहार शरीफ से विधायक सुनील कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली है। सुनील कुमार कुशवाहा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। ये जून 2013 में बीजेपी में शामिल हुए थे और ये पेशे से डॉक्टर भी रहे हैं।

संजय सारावगी 

बीजेपी विधायक संजय सारावगी ने मैथिली भाषा में शपथ ग्रहण की थी। संजय सारवगी वैश्य जाति से आते हैं। 

राजू कुमार सिंह

साहेबगंज से बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह ने शपथ ग्रहण किया। राजू कुमार सिंह राजपूत समुदाय से आते हैं।

मोती लाल प्रसाद

रीगा विधानसभा क्षेत्र से विधायक मोती लाल प्रसाद ने मंत्री पद की शपथ ली है। मोती लाल तेली समुदाय से आते हैं और ये दो बार विधानसभा के सदस्य भी रह चुके हैं।

जीवेश मिश्रा

जाले विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक जीवेश मिश्रा ने मंत्रीमंडल की शपथ ले ली है। ये भूमिहार जाति से आते हैं। जीवेश मिश्रा 2020 से लेकर अगस्त 2022 तक श्रम मंत्री भी रहे हैं। 

कृष्ण कुमार मंटू

अमनौर से बीजेपी विधायक कृष्ण कुमार मंटू ने मंत्री पद की शपथ ली है। इनका नाता कुर्मी जाति से है। मुखिया के रूप में राजनीति की शुरुआत की थी।  

विजय कुमार मंडल

सिकटी सीट से बीजेपी विधायक विजय कुमार मंडल ने शपथ ग्रहण कर ली है। विजय कुमार मंडल केवट समुदाय से ताल्लुक रखते हैं।