
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। रविवार को भोपाल के साथ-साथ प्रदेश के अन्य हिस्सों में तेज धूप खिली हुई थी। जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार से प्रदेश में हल्की ठंडी हवाएं चलेंगी जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट देखी जा सकती है। प्रदेश में 29 जनवरी से एक नए पश्चिमी विक्षोभ भी एक्टिव होने की संभावना जताई जा रही है। चलिए जानते हैं कि आपके शहर के मौसम का हाल कैसा रहने वाला है।

मौसम विभाग का क्या है कहना?
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में दक्षिणी पूर्वी हवाओं का सिलसिला जारी है। आने वाले एक दो दिनों में उत्तरी हवाएं भी देखने को मिलेंगी। इसका असर एमपी में तो देखने मिलेगा ही , साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश और गुजरात के भी कई सारे इलाकों में देखने को मिलेगा। इस वजह से ही तापमान में गिरावट आएगी और ठंड बढ़ेगी। इसलिए रात और सुबह को ठंड का भारी एहसास होगा।

कब एक्टिव हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ?
मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले एक दो दिनों में ही पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो जाएगा। जिसके बाद प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिलेगी। जिसमें रीवा, शहडोल, सागर, नर्मदापुरम, और ग्वालियर के कई सारे इलाके शामिल हैं।

कहां का कैसा रहा तापमान?
बीते एक दशक की बात करें तो, छह बाह देखने को मिला है कि, प्रदेश का तापमान 6 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया हो। 18 जनवरी को भी ऐसा हुआ था कि तापमान काफी ज्यादा कम दर्ज किया गया था। 8 जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो कि इस सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान रहा था। इससे पहले 16 दिसंबर को भी इस ठंड का सबसे कम तापमान रहा था।
