पटना कांग्रेस कार्यालय में राहुल गांधी दे रहे थे भाषण, बाहर भिड़े कार्यकर्ता, वीडियो देख दंग रह गए लोग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सोमवार (7 अफ्रैल) को बिहार दौरे पर आए हुए थे। इस दौरान कांग्रेस के दो कार्यकर्ताओं के बीच हाथापाई हो गई। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है।  यह हंगामा पटना में बिहार कांग्रेस कार्यालय सदाकत आश्रम के बाहर हुआ। क्लिप में रीगा के पूर्व कांग्रेस विधायक (एमएलए) टुन्ना सिंह एक कांग्रेस कार्यकर्ता के पीछे दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद उन्हें पीटते हुए देखा जा सकता है। 

पूर्व विधायक ने लगाया चोरी का आरोप

पूर्व विधायक टुन्ना के मुताबिक वह शख्स पाकिटमारी कर रहा था। उन्होंने दावा किया कि व्यक्ति जेब में हाथ डाल रहा था। मना करने के बाद वह उलझ पड़ा। वीडियो में चोर-चोर की आवाज सुनी जा सकती है। इस झड़प में खूब गाली गलौज भी की गई। 

यह भी पढ़े –‘इस संशोधन से वक्फ की संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वाले परेशान…आम मुसलमानों को मिलेगा फायद’, वक्फ संशोधन बिल को लेकर बोले मनोज तिवारी

राहुल गांधी बिहार से रवाना

राहुल गांधी एक दिन के बिहार दौरे पर आए हुए थे। वह अपना दौरा पूरा कर बिहार से रवाना हो गए हैं। राहुल गांधी कांग्रेस सांसद कन्हैया कुमार की ‘पलायल रोको, नौकरी दो’ पदयात्रा में शामिल हुए। यह पदयात्रा बेगूसराय में चल रही है। इस दौरान हजारों की संख्या में कांग्रस समर्थकों ने पार्टी का झंडा लहराकर राहुल गांधी का साथ दिया। राज्य में चुनाव होने वाले हैं इसलिए नेता प्रतिपक्ष बिलकुल एक्टिव मोड में नजर आ रहे हैं। बीते 4 महीनों में यह बिहार में उनका तीसरा दौरा था।