
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा की कमान नायब सिंह सैनी के हाथों में दे दी गई है। सैनी लगातार दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री बन रहे हैं। गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में बुधवार (16 अक्टूबर) को हुई बैठक में नायब सिंह सैनी को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। सैनी आज दोपर 2 बजे राज्यपाल से मिलकर दावा पेश करेंगे और विधायकों के समर्थन की चिट्ठी भी सौंपेंगे। आपको बता दें कि, सैनी 17 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे।
कल लेंगे शपथ
नायब सिंह सैनी 17 अक्टूबर, गुरुवार को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ग्रहण करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भारतीय जनता पार्टी के कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम दस बजे दशहरा मैदान सेक्टर 5 पंचकूला में आयोजित किए जाने की खबर है। शुक्रवार शाम तक खबर थी कि नायब सिंह सैनी 15 अक्टूबर को शपथ ले सकते हैं। लेकिन अब ये तारीख बदल कर 17 अक्टूबर हो बताई जा रही है।
यह भी पढ़े –कांग्रेस के आरोपों पर चुनाव आयोग की प्रतिक्रिया, मुख्य चुनाव आयुक्त का बयान – ‘जनता ने जवाब दे दिया है..’
हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक
मालूम हो कि, हरियाण में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव आयोजित किए गए थे। 8 अक्टूबर को रिजल्ट की घोषणा हुई थी। राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की शानदार जीत हुई। वहीं, कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। हरियाणा की कुल 90 सीटों में से बीजेपी के खाते में 48 सीटें आईं। दूसरी ओर कांग्रेस ने 37 सीटें हासिल की। आईएनएलडी ने मात्र 2 सीटें जीती।
