नशे के खिलाफ पंजाब सरकार सख्त, 5000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार, सरकार का क्या है आगे का प्लान?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब सरकार नशे के खिलाफ सख्त हो गई है। राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए 41 दिनों से अभियान जारी है। सरकार के रवैये से यह साफ है कि वह नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों पर जरा भी नरमी नहीं बरतने वाली है। अब तक हजारों की संख्या में एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी है और लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने चंडीगढ़ स्थित पंजाब भवन में नशे के खिलाफ जारी अभियान पर गुरुवार (10 अप्रैल) को मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कुछ अहम जानकारी दी।

5000 से ज्यादा गिरफ्तारी

हरपाल सिंह ने जानकारी दी कि अभियान के तहत अब तक3279 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। वहीं, 5537 लोगोंको गिरफ्तार किया गया है। बता दें, यह नशे के खिलाफ यह अभियान 41 दिनों से जारी है।

प्रवर्तन अधिकारी अरेस्ट

हरपाल सिंह ने दावा किया कि हरियाणा के प्रवर्तन अधिकारी को पंजाब में चार किलो हेरोइन के साथ अरेस्ट किया गया था। कैबिनेट मंत्री का मानना है कि पड़ोसी राज्य के लोग पंजाब में नशे को बढ़ावा देने का काम करते हैं। पंजाब सरकार नशे को रोकने के लिए लगातार एक्शन मोड में है। अब जल्द ही एंटी ड्रोन सिस्टम भी खरीदा जाएगा। 

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब में हमला करने वालों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा रहा है। मनोरंजन कालिया के घर के बाहर ग्रेनेड हमले मामले में 12 घंटे के भीतर दो आरोपियों को अरेस्ट किया गया था।