
डिजिटल डेस्क, मुंबई। रफ्तार इंडिया के पॉपुलर रैपर और सिंगर हैं उनके गाने जमकर बवाल मचाते हैं। वे आए दिन अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं लेकिन इन दिनों सिंगर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है। रैपर रफ्तार की शादी की खबरें सामने आ रही हैं जिसमें फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। खबरों में दावा किया जा रहा है कि पहली पत्नी कोमल वोहरा से तलाक के करीब चार साल बाद रफ्तार फिर घर बसाने की तैयारी में हैं। सोशल मीडिया पर उनके प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें वेन्यू आदि की डिटेल भी दी गई हैं। जिसके बाद फैंस जानना चाहते हैं कि, क्या रैपर शादी कर रहे हैं या नहीं ?
प्री-वेडिंग फंक्शन की वीडियो आई सामने
रैपर रफ्तार का असली नाम दिलिन नायर है। सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जो उनके प्री-वेडिंग फंक्शन के बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि रैपर मनराज से शादी रचा रहे हैं। रफ्तार के फैंस सोशल मीडिया पर प्री-वेडिंग फंक्शन के वीडियो और कार्ड साझा करते हुए उन्हें बधाई दे रहे हैं।
Raftaar got married
Congratulations ❤️ @raftaarmusic pic.twitter.com/fGxsZxJTI5— Arpit Nair (@arpitnair07) January 29, 2025
यह भी पढ़े –अभिनेत्री किटू गिडवानी ने महाकुंभ को बताया ‘शानदार आध्यात्मिक अनुभव’, बोलीं- ‘हर-हर गंगे’
कौन हैं रफ्तार की होने वाली दुल्हन?
रैपर की शादी की खबर सुनते ही फैंस बधाई दे रहे हैं। हालांकि, रैपर रफ्तार की तरफ से शादी को लेकर अभी कोई रिएक्शन नहीं दी गई है। कहा जा रहा है कि पहली पत्नी कोमल से तलाक के पांच साल बाद रैपर रफ्तार फैशन स्टाइलिस्ट मनराज जवंदा से शादी करने जा रहे हैं। हालंकि इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
Congratulations to Raftaar Bhai for da second marriage pic.twitter.com/heY9JpHMy3
— Raghav (@r0ckst4rdh4nji) January 29, 2025
Congratulations Raftaar, Manraj @raftaarmusic
God bless Always ️ pic.twitter.com/iLGuUlaHl1— Author of Desi Hip Hop (@Author_of_DHH) January 29, 2025
छह साल चली पहली शादी
रैपर की पहली शादी कोमल वोहरा से हुई। दोनों साल 2016 में शादी के बंधन में बंधे। हालांकि, छह साल बाद 2022 में इनका तलाक हो गया। शादी से पहले कोमल और रफ्तार ने करीब पांच साल एक-दूसरे को डेट किया था।