
डिजिटल डेस्क, काबुल। पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान और अफगानिस्तान दोनों देशों के बीच हिंसक और गोलीबारी की खबरें सामने आ रही है। इसके पीछे की वजह दोनों देशों एक तनाव बढ़ा हुआ है। दोनों देश की सेना एक दूसरे पर हमला कर रही है।
आपको बता दें पाकिस्तान ने टीटीपी को पनाह देने के चलते अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत पर एयरस्ट्राइक की, जिसमें कई अफगानिस्तान नागरिकों की मौत हो गई। पाकिस्तान की इस कायराना हरकत से तालिबान सरकार भड़क उठी और उसके हजारों लड़ाके पाकिस्तान की ओर चल पढ़े। इन तालिबान लड़ाकुओं नें पाकिस्तान सीमा पर बनी सेना की चौकियों पर हमला कर कब्जा कर लिया। अब दोनों देश एक दूसरे की सीमा में गोलीबार कर रहे है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान द्वारा सोमवार को किए हमले में 8 अफगानिस्तानियों की मौत हो गई,जबकि 13 लोग घायल हो गए।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक दुनिया के सबसे खतरनाक बॉर्डर डूरंड पर जंग छिड़ी हुई है। तालिबान ने पाकिस्तानी सेना की दो चौकियों पर कब्जा कर लिया है। जबकि कई चौकियों पर अटैक करतेड को आग के हवाले कर दिया है। तालिबानी लड़ाके गोजगढ़ी, माटा सांगर, कोट राघा और तरी मेंगल इलाकों में घुस गए हैं और जमकर उत्पाद मचा रहे है। गोलीबारी कर रहे हैं। तालिबान घुषपैठ को लेकर पाकिस्तानी सेना ने कहा कि उसने खुर्रम और उत्तरी वजीरिस्तान में घुषपैठ को नाकाम कर दिया है।