
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में ठंड ने दस्तक दे दी है तो कहीं सर्दियों का आगमन होने को है। लेकिन दिल्ली में लोग नवंबर के महीने में भी गर्मी और प्रदूषण से बेहाल हैं। उत्तर प्रदेश में ठंड कुछ ही दिनों में दस्तक दे देगी। वहीं, उत्तराखंड का मौसम बेहद सुहावना हो रहा है। यहां सुबह और शाम को ठंडी हवाएं लोगों को गर्मी का एहसास नहीं होने देती। दोपहर में धूप खिलती है जो लोगों को राहत प्रदान करती है। जबकि राजधानी में धुंध छाई हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में कल (3 नवंबर) को आसमान थोड़ा साफ रहेगा और धुंध कम होगी।
दिल्ली की हवा में प्रदूषण
नवंबर का महीना आते-आते दिल्ली में ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो जाती थी लेकिन इस बार राज्य में ठंड का कोई अता पता ही नहीं दिख रहा है। दिवाली के बाद राजधानी में काफी धुंध छाई हुई थी। लेकिन अब आसमान धीरे-धीरे साफ हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, कुछ इलाकों में आज भी धुंध छाई रहेगी। शनिवार (2 नवंबर) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।


यूपी में दस्तक देने को है ठंड
उत्तर प्रदेश में ठंड दस्तक देने को है। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि यूपी में करीब एक हफ्ते बाद ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा। तापमान में काफी गिरावट भी देखने को मिलेगी जिससे लोगों को ठंडी हवाओं का एहसास होगा। शनिवार (2 नवंबर) को दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यह भी पढ़े –मध्य प्रदेश में जल्द दिखेगा मौसम में बदलाव, आने वाले 72 घंटों में इन जिलों में देखने मिल सकती है बारिश, जानें अपने राज्यों के मौसम के हाल
उत्तराखंड में मौसम का हाल
उत्तराखंड में गर्मी ने अलविदा कह दिया है और ठंड का आगमन हुआ है। राज्य में सुबह और शाम ठंडी हवाएं लोगों को सर्दियों का एहसास कराती हैं। हालांकि, दोपहर के समय धूप खिलती है जिससे लोगों को ठंडी हवाओं से राहत मिलती है। इस समय उत्तराखंड का मौसम बेहद सुहावना है। राज्य में ना ज्यादा गर्मी है और ना ही ठंड। शनिवार (2 नवंबर) को उत्तराखंड का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।


यह भी पढ़े –दिवाली से पहले एमपी में दिख सकता है चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर, भारी बारिश के चलते तापमान में दर्ज होगी गिरावट, जानें दिल्ली के अलावा और किन राज्यों में होगी बारिश