तिलक की फिफ्टी के बदौलत MI ने DC को घर में घुसकर रौंदा, 12 रनों से हासिल की जीत

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने 12 रनों से जीत हासिल कर ली है। दिल्ली स्थित अरुण जेटली स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने 206 रनों का टारगेट सेट किया था। मुंबई के दिए इस लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम केवल 193 रनों पर सिमट गई।