
डिजिलट डेस्क, भोपाल। सनातन संस्कृति और आस्था का सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन महाकुंभ (Mahakumbh) पूरे 12 वर्षों बाद संगम नगरी प्रयागराज में साल 2025 में होने जा रहा है। महाकुंभ मेले को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है, खास तौर पर जब यह प्रयागराज में आयोजित होता है। क्योंकि, यही वो स्थान है जहां गंगा, यमुना और सरस्वती का मिलन होता है। इसे त्रिवेणी संगम कहा गया है और जब श्राद्धलु इसमें आस्था की डुबकी लगाते हैं तो उनके जन्म जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं और उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
महाकुंभ में बड़ी संख्या में साधु- संतों और श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिसके चलते संख्या करोड़ों में होती है। इस मेले का इंतजार ना सिर्फ देश बल्कि धर्म में आस्था रखने वाले दुनियाभर के लोगों को होता है। महाकुंभ में सबसे अधिक महत्व शाही स्नान का बताया गया है। वहीं इस बार महाकुंभ में स्नान के लिए 11 प्रमुख तिथियां हैं। साथ ही तीन शाही स्नान हैं।
महाकुंभ 2025 स्नान की तिथियां
महाकुंभ स्नान |
दिनांक |
दिन |
तिथि |
महाकुंभ प्रथम स्नान |
10 जनवरी 2025 |
शुक्रवार |
पौष शुक्ल एकादशी |
महाकुंभ द्वितीया स्नान |
13 जनवरी 2025 |
सोमवार |
पौष पूर्णिमा |
महाकुंभ चतुर्थ स्नान |
25 जनवरी, 2025 |
शनिवार |
माघ कृष्ण एकादशी |
महाकुंभ पंचम स्नान |
27 जनवरी, 2025 |
सोमवार |
माघ कृष्ण त्रयोदशी |
महाकुंभ अष्टम स्नान |
04 फरवरी, 2025 |
मंगलवार |
माघ शुक्ल सप्तमी |
महाकुंभ नवम स्नान |
05 फरवरी, 2025 |
बुधवार |
माघ शुक्ल अष्टमी |
महाकुंभ दशम स्नान |
08 फरवरी, 2025 |
शनिवार |
माघ शुक्ल एकादशी |
महाकुंभ एकादश स्नान |
10 फरवरी, 2025 |
सोमवार |
माघ शुक्ल त्रयोदशी |
महाकुंभ द्वादश स्नान |
12 फरवरी, 2025 |
बुधवार |
माघ पूर्णिमा |
महाकुंभ त्रयोदश स्नान |
24 फरवरी, 2025 |
सोमवार |
फाल्गुन कृष्ण एकादशी |
महाकुंभ चतुर्दश स्नान |
26 फरवरी, 2025 |
बुधवार |
महाशिवरात्रि |
महाकुंभ 2025 शाही स्नान की तिथियां
महाकुंभ स्नान |
दिनांक |
दिन |
तिथि |
प्रथम शाही स्नान |
14 जनवरी 2025 |
मंगलवार |
माघ कृष्ण प्रतिपदा मकर संक्रांति |
द्वितीय शाही स्नान |
29 जनवरी, 2025 |
बुधवार |
माघ (मौनी) अमावस्या |
तृतीय और अंतिम शाही स्नान |
2 फरवरी, 2025 |
रविवार |
माघ शुक्ल पंचमी (बसंत पंचमी) |