क्रिसमस पर वरुण धवन ने फैंस को दिया सरप्राइज, शेयर की बेबी धवन लारा की क्यूट तस्वीर फैंस बोले- ‘कितनी क्यूट है ये’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों फिल्म बेबी जॉन को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। फिल्म की ओपनिंग भी ठीक ठाक हुई हैं। वहीं कल पूरे बी-टाउन में क्रिसमस को धूम धाम से सेलिब्रेट किया गया। इन सबके बीच वरुण धवन ने अपनी पत्नी और नन्ही सी बेटी संग क्रिसमस सेलिब्रेट किया। ऐसे में वरुण ने फैंस को क्रिसमस पर सरप्राइज दिया है। कपल ने बेबी धवन की क्यूट तस्वीर पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

यह भी पढ़े –प्रख्यात मलयालम लेखक एमटी वासुदेवन नायर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक

वरुण धवन ने क्रिसमस पर शेयर की बेटी की पहली तस्वीर

वरुण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें एक्टर की पत्नी नताशा अपनी बेटी लारा को गोद में उठाए हुए नजर आ रही हैं। हालांकि तस्वीर में नन्ही लारा का चेहरा हार्ट इमोजी से ढका हुआ है। वहीं वरुण अपने डॉग को उठाए हुए दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए वरुण ने कैप्शन में लिखा है “मी एंड माई बेबीज मेरी क्रिसमस।”

वहीं अब वरुण धवन की फैमिली संग ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और फैंस जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, “ओह! बेबी धवन ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया।” एक ने लिखा, ”हमारी छोटी परी लारा को प्यार और केवल प्यार।” कई लोगों ने उन्हें क्यूट कहा।

इस साल किया बेबी का वेलकम

बता दें कि वरुण और नताशा ने जनवरी 2021 में शादी की थी। इसके बाद इस जोड़ी ने 3 जून, 2024 को अपनी बेटी लारा का वेलकम किया था। कपल ने ये गुड न्यूज इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर की थी। तभी से फैंस लारा की एक झलक देखनो को लिए एक्साइटेड थे। बता दें कि, कैलीज द्वारा निर्देशित, एक्शन ड्रामा फिल्म बेबी जॉन 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इसमें वरुण धवन के अलावा जैकी श्रॉफ, कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, सान्या मल्होत्रा ​​और राजपाल यादव प्रमुख भूमिकाओं में हैं।