
दिल्ली, 10 मार्च: क्या आपने कभी सोचा है कि हमारे जोड़ों का हमारे लिए कितना बड़ा योगदान है? चलने, झुकने, स्ट्रेचिंग करने या वजन उठाने तक, हर हलचल में जोड़ों की अहम भूमिका होती है। शायद इस लेख को पढ़ने से पहले आपने अपने स्वस्थ जोड़ों पर ध्यान ही नहीं दिया होगा। अक्सर हम चीजों की अहमियत तब समझते हैं जब वे हमसे छिन जाती हैं। यही हाल हमारे जोड़ों का भी है। स्वस्थ जोड़ों की मदद से हम आसानी से चल-फिर सकते हैं, आत्मनिर्भर रह सकते हैं और बिना किसी दर्द या परेशानी के जीवन का पूरा आनंद ले सकते हैं।
हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ हमारे जोड़ों पर असर पड़ने लगता है। धीरे-धीरे उनकी क्षमता कम होने लगती है।
सीढ़ियां उतरते समय जोड़ों से क्रैकिंग जैसी आवाज आना, थोड़ी देर टहलने के बाद टखनों में दर्द होना या शरीर में अकड़न महसूस होना – ये इसके शुरुआती संकेत हो सकते हैं। जोड़ों में कार्टिलेज होता है, जो हड्डियों के बीच कुशन का काम करता है और घर्षण रोकने के लिए लुब्रिकेंट की तरह काम करता है। उम्र बढ़ने के साथ यह कार्टिलेज घिसने लगता है और प्राकृतिक लुब्रिकेशन कम हो जाता है। इस कारण जोड़ों में अकड़न, दर्द होने लगता है और चलने-फिरने में दिक्कत आने लगती है। अगर सही देखभाल न की जाए, तो यह समस्या धीरे-धीरे बढ़ सकती है और जीवन की गुणवत्ता पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए, यह समझना जरूरी है कि हमारे जोड़ों को क्या चाहिए और उनकी सेहत को बनाए रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए ताकि लंबे समय तक कोई परेशानी न हो।
जोड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ कैसे रखें
जोड़ों की सेहत अपने आप नहीं बनी रहती, इसे ठीक रखने के लिए देखभाल जरूरी होती है। शरीर को सक्रिय रखना, नियमित स्ट्रेचिंग करना और वजन संतुलित रखना ऐसे कुछ तरीके हैं, जिनसे जोड़ों को मजबूत बनाया जा सकता है। सही पोषण भी इसमें अहम भूमिका निभाता है। कुछ सप्लीमेंट्स जोड़ों को जरूरी तत्व देकर उन्हें और मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं। कोलेजन, हायलूरोनिक एसिड और ग्लूकोसामिन जैसे तत्व जोड़ों की बनावट को बनाए रखने, लचीलेपन को सुधारने और सहजता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
जोड़ों की सेहत में कोलेजन की अहम भूमिका
कोलेजन शरीर में सबसे अधिक पाया जाने वाला प्रोटीन है और यह संयोजी ऊतकों की मजबूती और संरचना बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है। यह जोड़ों को जोड़ने वाले गोंद की तरह काम करता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन का उत्पादन कम होने लगता है। इसलिए, इसकी भरपाई के लिए सप्लीमेंट लेना जरूरी हो जाता है, क्योंकि केवल आहार से इसे पूरा कर पाना मुश्किल होता है।
श्रीराम बालसुब्रमण्यम, निदेशक, ज़ुवेंटस, कहते हैं, “जोड़ों की सेहत एक सक्रिय और संतोषजनक जीवन का आधार है। हालांकि, उम्र बढ़ने के साथ कार्टिलेज और कोलेजन का धीरे-धीरे क्षय होना एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिस पर तब तक ध्यान नहीं जाता जब तक चलने-फिरने में दिक्कत न आने लगे। यह निवारक स्वास्थ्य देखभाल में एक बड़ी कमी को दर्शाता है – जोड़ों की मजबूती बनाए रखने के लिए वैज्ञानिक रूप से प्रमाणित और सक्रिय समाधान अपनाने की जरूरत है। भविष्य में जोड़ों की देखभाल विज्ञान-आधारित पोषण पर निर्भर होगी। एक जिम्मेदार संगठन के रूप में, हम शोध को आगे बढ़ाने और कोलेजन की भूमिका को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम Healthyr-U (हेल्दियर-यू) में लोगों को यह समझाने में मदद करते हैं कि जोड़ों की समस्या की असली वजह क्या है और उनकी सेहत को बेहतर कैसे बनाया जाए। हमारा मकसद सिर्फ दर्द से राहत दिलाना नहीं, बल्कि जोड़ों को लंबे समय तक मजबूत बनाए रखना है। एडवांस्ड जॉइंट केअर सिर्फ एक प्रोडक्ट नहीं, बल्कि हमारे इस विश्वास का प्रमाण है कि विज्ञान और संवेदनशीलता से जुड़ा नवाचार जीवन बदल सकता है। हम मिलकर उम्र बढ़ने की परिभाषा को नए सिरे से गढ़ सकते हैं, ताकि हर जोड़ मजबूती की कहानी कहे, न कि सीमाओं की। हम मिलकर उम्र बढ़ने की परिभाषा को नए सिरे से गढ़ सकते हैं, ताकि हर जोड़ मजबूती की कहानी कहे, न कि सीमाओं की।”
Healthyr-U एडवांस्ड जॉइंट केअर में TendoGuard™ नामक एक खास तरह का कोलेजन मिश्रण है। यह विभिन्न प्रकार के कोलेजन का संयोजन है, जो जोड़ों की सेहत के अलग-अलग पहलुओं पर काम करता है। यह
खास फॉर्मूला इनमें शामिल है :
- कोलेजन टाइप I: यह टेंडन, त्वचा और हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह संयोजी ऊतकों की संरचना को बनाए रखने में मदद करता है और जोड़ों की मजबूती बनाए रखने में सहायक होता है।
- कोलेजन टाइप II: यह मुख्य रूप से कार्टिलेज में पाया जाता है। यह जोड़ों को आसानी से हिलने-डुलने में मदद करता है और कार्टिलेज के टूटने की प्रक्रिया को धीमा करता है। इससे लचीलापन बढ़ता है और दर्द कम होने में मदद मिलती है।
- कोलेजन टाइप V: यह कोलेजन फाइबर को व्यवस्थित करने में मदद करता है, जिससे जोड़ों और आसपास के ऊतकों की मजबूती और सहनशीलता बढ़ती है।
- कोलेजन टाइप X: यह कार्टिलेज और हड्डियों के विकास में सहायक होता है। यह हीलिंग प्रक्रिया को तेज करता है और जोड़ों की कार्यक्षमता बनाए रखने में मदद करता है।
जोड़ों की सेहत और आराम के लिए सहायक तत्व
कोलेजन के अलावा, एडवांस्ड जॉइंट केअर में ऐसे प्रभावी तत्व भी शामिल हैं जो जोड़ों की सेहत को और बेहतर बनाते हैं। हायलूरोनिक एसिड शरीर में प्राकृतिक रूप से पाया जाने वाला लुब्रिकेंट है, जो जोड़ों को कुशनिंग प्रदान करता है, घर्षण कम करता है और सूजन को रोकने में मदद करता है। कॉन्ड्रॉइटिन सल्फेट कार्टिलेज की लचीलापन बनाए रखने में सहायक होता है, जबकि म्यूपॉलीसॅकॅराइड्स जोड़ों को हाइड्रेट रखते हैं, जिससे घिसाव कम होता है। ग्लूकोसामिन (GlucosaGreen® के रूप में) कार्टिलेज को पोषण देता है और जोड़ों की गतिशीलता में सुधार करता है, जिससे वे आसानी से और बिना किसी असुविधा के हिल-डुल सकें।
इन सभी आवश्यक तत्वों को एक आसान और उपयोगी फॉर्मूला में शामिल करके, Healthyr-U एडवांस्ड जॉइंट केअर आपके जोड़ों की पूरी तरह से देखभाल करता है। अगर आप उम्र से जुड़ी जोड़ों की परेशानी का सामना कर रहे हैं या सिर्फ अपने सक्रिय जीवनशैली को बनाए रखना चाहते हैं, तो यह सप्लीमेंट आपके जोड़ों को जरूरी पोषण देता है, जिससे वे मजबूत और लचीले बने रहें।
अपने हाइड्रेटिंग और आरामदायक गुणों के साथ, Healthyr-U एडवांस्ड जॉइंट केअर को आपकी दिनचर्या में आसानी से शामिल करने के लिए तैयार किया गया है। यह एक स्वादिष्ट, पाइनॅपल फ्लेवर वाला एफर्वेसेंट ड्रिंक है, जो जोड़ों की सेहत को बेहतर बनाने का ताजा और आसान तरीका प्रदान करता है। बस पाउडर को पानी में घोलें और घूंट-घूंट पीते हुए अपने जोड़ों को मजबूत और लचीला बनाएं।
अभी से अपने जोड़ों की सुरक्षा और देखभाल शुरू करें, क्योंकि हर कदम मायने रखता है। Healthyr-U एडवांस्ड जॉइंट केअर के साथ अपने जोड़ों को लंबे समय तक स्वस्थ और मजबूत बनाए रखें।
संदर्भ :
1. MedlinePlus. Aging changes in the bones – muscles – joints: MedlinePlus Medical
Encyclopedia. Medlineplus.gov. Published
2022. https://medlineplus.gov/ency/article/004015.htm
2. Wu M, Crane JS. Biochemistry, Collagen Synthesis. Nih.gov. Published April 21, 2019.
https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK507709/
3. Cleveland Clinic. Collagen: What It is, Types, Function & Benefits. Cleveland Clinic.
Published 2022. https://my.clevelandclinic.org/health/articles/23089-collagen
4. Certified Nutraceuticals: TendoguardTM. Certifiednutra.com. Published June 6, 2022.
Accessed January 29,
2025. https://www.certifiednutra.com/ingredientsolutions/tendoguard
5. Antipova O, Orgel JP. In situ D-periodic molecular structure of type II collagen. J Biol
Chem. 2010;285(10):7087-7096. doi:10.1074/jbc.M109.060400
6. Alcaide-Ruggiero L, Molina-Hernández V, Granados MM, Domínguez JM. Main and
Minor Types of Collagens in the Articular Cartilage: The Role of Collagens in Repair
Tissue Evaluation in Chondral Defects. Int J Mol Sci. 2021;22(24):13329. Published
2021 Dec 11. doi:10.3390/ijms222413329
7. WebMD. Hyaluronic Acid: Uses, Side Effects, Interactions, Dosage, and Warning.
Webmd.com. Published 2019. https://www.webmd.com/vitamins/ai/ingredientmono-
1062/hyaluronic-acid
8. Chondroitin Sulfate – an overview | ScienceDirect Topics. Sciencedirect.com. Published
2014. https://www.sciencedirect.com/topics/neuroscience/chondroitin-sulfate
9. Casale J, Crane JS. Biochemistry, Glycosaminoglycans. Nih.gov. Published July 14,
2019. https://www.ncbi.nlm.nih.gov/books/NBK544295/