
डिजिटल डेस्क नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ा इवेंट होने वाला है। आज यानी गुरुवार 31 अक्टूबर को आईपीएल की सभी 10 फैंचाइजीयां अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करेंगी। एक ओर सभी आईपीएल फैंस की निगाहें क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में से एक महेंद्र सिंह धोनी पर होगी तो दूसरी ओर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के भविष्य का फैसला भी आज ही होगा।
आईपीएल 2025 की मेगा के मेगा ऑक्शन के लिए फ्रैंचाइजी को 2024 की अपनी टीम से अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी है, जिसमें अधिकतम पांच कैप्ड खिलाड़ी – चाहे वे भारतीय हों या विदेशी – और अधिकतम दो अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की यह सीमा आईपीएल की दी गई उच्चतम सीमा है, जिससे फ्रैंचाइजी को अपने कोर ग्रुप को बनाए रखने का मौका मिलता है।