
Beed News : जिले की पाटोदा तहसील के कारेगांव में 6 फरवरी को 30 वर्षीय युवक पर तेंदुए ने जानलेवा हमला किया। जिसके बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार गोवर्धन सिताराम येवले रोजाना की तरह गुरूवार को सुबह खेत गया था। खेत में पहुंचने के कुछ देर बाद अचानक एक तेंदुए ने युवक पर जानलेवा हमला किया। युवक के चिल्लाने की आवाज सुनकर तेंदुआ मौके पर भाग निकला।
कुछ लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर गंभीर रूप से घायल गोवर्धन सिताराम येवले को जिला सरकारी अस्पताल दाखिल किया। जहां उसका उपचार चल रहा है। इस घटना से किसान समेत नागरिकों में डर का माहौल दिखाई दिया। घटना की जानकारी वनविभाग को दी गई। वनविभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जायजा लेकर लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।