कमला हैरिस को वोट देंगे लियोनार्डो डिकैप्रियो

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव मेंं लोकप्रिय अमेरिकी अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो ने कमला हैरिस का समर्थन करने का ऐलान किया है। अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव के लिए  5 नवंबर 2024 को राष्ट्रपति चुनाव है। कमला हैरिस और डोनाल्ड ट्रंप के बीच कांटे की मुकाबला है।  प्रचार में जोर शोर से जुटे दोनों नेता।  तमाम रैलियां कर रहे हैं। उन्होंने यह वजह भी स्पष्ट की है कि वे कमला हैरिस को वोट क्यों देना चाहते हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी  से कमला हैरिस मैदान में हैं। वहीं, रिपब्लिकन पार्टी से डोनाल्ड ट्रंप प्रत्याशी हैं। अभिनेता लियोनार्डो ने कहा है कि वे चुनाव में कमला हैरिस को वोट करेंगे। अभिनेता ने कमला हैरिस के समर्थन के पीछे की वजह उनका जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण सुरक्षा के प्रति अधिक संवेदनशीलता होना बताया है।