
डिजिटल डेस्क, मुंबई। समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट बंद हो चुका है। शो में यूट्यूबर रणवीर अलाहाबादिया ने पेरेंट्स को लेकर एक कमेंट किया था, जिसके बाद से ही विवाद शुरू हुआ था। समय रैना और रणवीर के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया था। वहीं सोशल मीडिया पर भी दोनों को जमकर ट्रोल भी किया गया। कंट्रोवर्सी के काफी समय बाद रणवीर इलाहाबादिया ने अपने पॉडकास्ट पर वापसी कर ली है वहीं समय भी इंडिया चुके हैं। इस बीच अब रणवीर और समय रैना ने एक बार फिर महाराष्ट्र साइबर सेल को बयान दर्ज कराया है।
तीन बार भेजा गया था समन
कॉमेडियन समय रैना और युट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया को महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक नहीं, बल्कि तीन-तीन बार समन भेजा है। सेल ने आज तीसरी बार दोनों को अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया था। दोनों ही महाराष्ट्र साइबर ऑफिस अपना बयान दर्ज करवाने के लिए पहुंचे हैं। एजेंसी ने पहले भी रणवीर और समय रैना का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया था इसके अलावा आशीष चंचलानी और अपूर्वा मखीजा के बयान भी दर्ज किए जा चुके हैं।
पेश हुए पांचो पैनलिस्ट
बता दें कि, रणवीर इलाहाबादिया और समय रैना के अलावा शो के पांचो पैनलिस्ट भी महाराष्ट्र साइबर सेल के सामने पेश हुए थे। समय रैना, रणवीर इलाहाबादिया, अपूर्वा मखीजा, जसप्रीत सिंह समेत आशीष चंचलानी ने महाराष्ट्र साइबर में अपना बयान दर्ज कराया है।