
डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। यहां के कन्नौज रेलवे स्टेशन के दो मंजिल पर निर्माणधीन लेंटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया है। जानकारी के मुताबिक, यहां काम कर रहे कई मजदूर मलबे में दब गए। फिलहाल, मलबे में दबे 6 मजदूरों को बाहर निकाला गया है। जबकि, बाकी को रेस्क्यू किया जा रहा है। इस मामले के तुरंत बाद पुलिस और रेस्क्यू ऑपरेशन ने घटनास्थल पर पहुंच गई है। इसके बाद यहां पर मजदूरों को रेस्क्यू किया जा रहा है।
खबर अपडेट हो रही है….