एमपी में आने वाले दो दिनों में पड़ेगी भीषण ठंड, आईएमडी की तरफ से अलर्ट हुआ जारी, घर से बाहर निकल रहे हैं तो रखें मौसम का खास ख्याल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में मौसम लगातार बिगड़ता जा रहा है। प्रदेश की राजधानी के साथ-साथ और जगहों पर भी भीषण ठंड शुरू हो गई है। बीती रात भोपाल का तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जो कि अब तक का सबसे कम तापमान रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में भी मौसम में कोई बदलाव नहीं आएगा। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी, जिसको मद्देनजर रखते हुए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है।

प्रदेश का तापमान

बात करें तापमान की तो, शुक्रवार की सुबह भोपाल में 23.4 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है। जो कि सामान्य से 3 डिग्री कम था और वहीं, गुरुवार की रात को 6.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था, जो कि सामान्य से करीब 3-4 डिग्री कम था। साथ ही अब तक का सबसे कम तापमान भी था। इसके अलावा शहडोल में न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम विभाग की मानें तो, शुक्रवार को भोपाल में सुबह के समय समय धुंध नहीं दिखाई देगी लेकिन रात को कोहरे के चलेत विजिबिलिटी कम हो जाएगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।

 यह भी पढ़े –एनडीए सांसदों ने ‘संविधान पर चर्चा’ और ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ को देश के लिए जरूरी बताया

इन जगहों पर कोल्डवेव का अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से एमपी के कई सारे जिलों में कोल्डवेव का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें, भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, सीधी, कटनी, नीमच, रीवा, मऊगंज, नर्मदापुरम, सतना, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना और मैहर के अलावा और भी जगहें शामिल हैं।

स्कूलों के समय में बदलाव

एमपी के कई सारे जिलों में ठंड लगातार बढ़ रही है। जिसके चलते स्कूलों के समय में भी बदलाव आए हैं। सुबह और शाम को गलन भी बढ़ने लगी है। इसी बीच कलेक्टर रविंद्र कुमार चौधरी ने जिले में स्कूल के समय को बदलने का ऐलान कर दिया है। कलेक्टर का कहना है कि, स्कूल 9 बजे के बाद ही खुलने चाहिए।

 यह भी पढ़े –आरबीआई के मेल पर मिली रूसी भाषा में धमकी, बम से उड़ाने की कही बात, मुंबई पुलिस हुई सतर्क

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट जारी किया गया है। क्योंकि आने वाले दो दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना साफ नजर आ रही है। ऐसे में बच्चों और बुजुर्गों का खास ख्याल रखने के लिए बोला गया है। साथ ही घर से बाहर निकलते वक्त गर्म कपड़े के साथ-साथ हाथों और पैरों को भी बंद करके निकलें। 

 यह भी पढ़े –फ्रीगंज एवं आस-पास के क्षेत्र को प्रमुख व्यापारिक, सांस्कृतिक केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा – मुख्यमंत्री डॉ. यादव