
डिजिटल डेस्क, भोपाल। एमपी के लोग तीखी धूप और भारी गर्मी से काफी ज्यादा परेशान हैं। वहीं, कई सारे शहरों का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। मौसम विभाग की तरफ से आज करीब 15 जिलों से भी ज्यादा जिलों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। तीखी धूप के चलते लोगों ने दोपहर में बाहर निकलना भी बंद कर दिया है। मौसम विभाग की तरफ से 26 से 27 को बारिश होने की संभावना जताई गई है, जिसमें छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट और सिवनी शामिल है। इसके पहले गुरुवार को खजुराहो 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा है।
कैसा रहा प्रदेश का तापमान?
बात करें प्रदेश के तापमान के बारे में तो, खजुराहो में 44.4 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अन्य शहर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार ही दर्ज हुआ है। जिसमें, नवगांव में 43.7 डिग्री सेल्सियस, रतलाम में 43.2 डिग्री सेल्सियस, शिवपुरी में 43 डिग्री सेल्सियस, सागर में 42.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, भोपाल में 43 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है।
लू का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में लगातार बढ़ती हुई गर्मी के चलते आने वाले तीन चार दिनों तक लू का असर देखने को मिलेगा। साथ ही कुछ जगहों पर गरज और चमक के साथ हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी।
कैसा रहेगा प्रदेश का मौसम?
आने वाले समय में प्रदेश के कई सारी जगहों पर लू का अलर्ट है, साथ ही गर्म हवाएं भी चलेंगी। वहीं, कुछ जगहों पर बारिश के साथ गरज और चमक भी देखने को मिल सकती है। ऐसे में प्रदेश के लोग तीखी धूप या बारिश से परेशान रहने वाले हैं।