
डिजिटल डेस्क, दिल्ली। एमपी के मौसम में आने वाले दो दिनों में बदलाव देखने मिल सकता है। पहाड़ों पर लगातार बर्फबारी हो रही है, जिसके चलते दिन में भी सर्दी का कहर जारी है। वहीं, तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें, मंगलवार को प्रदेश का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। सुबह के समय कुछ जगहों पर भारी कोहरा भी देखने मिला था।

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में मौसम में भारी बदलाव देखा जाएगा। साथ ही तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जाएगी। एमपी के कई जिलों में शीतलहर और घने कोहरी की चेतावनी दी गई है। आने वाले दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ेगी।

यह भी पढ़े –सीएम योगी ने बाराबंकी सड़क हादसे का लिया संज्ञान, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की
कितना रहा तापमान?
एमपी के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में भी भारी गिरावट देखी जाएगी। मैदानी इलाकों के जिलों के तापमान की बात करें तो, सबसे ज्यादा मंडला ठंडा रहा है। यहां का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। वहीं, प्रदेश का इकलौता हिलस्टेशन पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड हुआ है। इसके अलावा, भोपाल का तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस, राजगढ़ का 9.6 डिग्री सेल्सियस, नौगांव का 9.3 डिग्री सेल्सियस और उमरिया का 9 डिग्री सेल्सियस तक तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े –एमपी में बढ़ रही ठिठुरन, घर से पहन कर निकलें गर्म कपड़े, नहीं तो हो सकते हैं बीमार, जानें कैसा रहने वाला है आज का मौसम
कैसा रहने वाला है प्रदेश का मौसम?
पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं। साथ ही भीषण ठंड भी पड़ रही है, जिस वजह से तापमान में भी भारी गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, आज कोहरा और भीषण ठंड भी पड़ेगी। वहीं, भोपाल के साथ कई शहरों के तापमान में भी भारी गिरावट आना संभावित है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के आज के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है। साथ ही कुछ जगहों पर कोहरा भी पड़ सकता है।
