
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महेंद्र सिंह धोनी ने अपने पूरे करियर में कई बड़े से बड़े गेंदबाजों के छक्के छुड़ाए हैं। क्रिकेट के इतिहास के सबसे शानदार फिनिशरों में से एक धोनी की ही होती है। लेकिन एक ऐसा गेंदबाज भी है जिसने पूर्व भारतीय कप्तान के पसीने छुड़ाए थे। एक ऐसा गेंदबाज है जिसने माही को सबसे ज्यादा परेशान किया था और इसको ही वो काफी ज्यादा खतरनाक मानते हैं। बता दें, एक शो में धोनी को बुलाया गया था, जिसमें उन्होंने कई सारे सवालों के जवाब दिए थे। साथ ही उन्होंने बताया था कि किस गेंदबाज ने उनको परेशान किया था और कौन सा गेंदबाज उनको सबसे ज्यादा मुश्किल लगा था।
दो गेंदबाजों के लिए धोनी ने नाम
धोनी ने वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन को सबसे ज्यादा खतरनाक गेंदबाज बताया था। धोनी के मुताबिक, वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के खिलाफ बैटिंग करना थोड़ा ज्यादा चैलेंजिंग हो जाता है। आईपीएल में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन कोलकाता नाइट राइडर्स के टीम में शामिल हैं। अब तक सुनील नरेन ने अपने आईपीएल करियरम में 176 मैचों में करीब 180 विकेट लिए हैं। सुनील नरेन को ऑल टाइम ग्रेट स्पिनर की कैटेगरी में रखा जाता है। इनके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने आईपीएल के 71 मैचों में 83 बैट्समैन को आउट किया है।
कैसा है वरुण चक्रवर्ती का करियर?
पिछले दिनों चैंपियंस ट्रॉफी में वरुण चक्रवर्ती की शानदार गेंदबाजी देखने को मिली थी। इस टूर्नामेंट में वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लिए थे। अब तक वरुण चक्रवर्ती ने 4 वनडे मैच खेले हैं, इनके अलावा उन्होंने 18 टी20 मैच में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने आईपीएल के 71 मैचों में 83 विकेट लिए हैं।