
डिजिटल डेस्क, संभल। उत्तरप्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता आज संभल जाएंगे। कांग्रेस ने इसकी तैयारी पहले से कर ली है। कांग्रेस के कई नेता बीते दिन रविवार को लखनऊ पहुंच गए है। यहां से सभी नेता एक साथ संभल जाएंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बीती रात कार्यालय में ही बिताई। प्रदेश के कोने कोने से नेता लखनऊ पहुंचे हुए है।