
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईद का त्योहार आने वाला है। अभी रमजान का महीना चल रहा है, इस महीने सभी मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं और ईश्वर का ध्यान करते हैं। ये महीना मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही पाक माना जाता है। रमजान के आखिरी चांद के दिन ही ईद का बड़ा त्योहार मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग एक दूसरे के गले लगकर शुभकामनाएं देते हैं। इस दिन सभी लड़कियां भी तैयार होकर काफी खूबसूरत लगती हैं। अगर आप भी इस ईद खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो अपने मेकअप से पहले अपनी स्किन का ध्यान रखें। आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसे फेस मास्क्स, जिसको इस्तेमाल करके आपकी स्किन हेल्दी हो जाएगी। तो चलिए उन फेस मास्क्स के बारे में जानते हैं।
इन फेस पैक्स को करें ट्राई
बेसन और दही का फेस पैक
बेसन स्किन को निखारने के लिए और उसकी चमक को बरकरार रखने में मददगार साबित होता है। वहीं दही में पौष्टिक गुण पाए जाते हैं जिससे त्वचा हाइड्रेट होने के साथ-साथ चमक जाती है। इसलिए बेसन और दही के फेस पैक से आप अपने चेहरे की खोई हुई रंगत को वापस ला सकती हैं। साथ ही इससे आपके दाग धब्बे भी कम होते हैं।
केले का फेस पैक
अगर आपकी ड्राई स्किन है तो आप केले का फेस पैक लगाएं जिससे आपकी तवचा चमकने लगे। केले में पौष्टिक गुण मौजूद होते हैं। जो स्किन की प्रॉबल्म्स से आराम दिलाने में मदद करते हैं। केले का पैक लगाने के बाद इसको 20 मिनट तक छोड़ दें और सूखने दें। सूखने के बाद गुनगुने पानी से धो लें और मॉइस्चराइजर लगाएं।
नींबू और शहद का फेस पैक
अगर आपके चेहरे पर दाग धब्बे हैं तो आप नींबू और शहद का फेस पैक लगा सकते हैं। एक चम्मच नींबू के रस में दो चम्मच शहद मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने को छोड़ दें। इसको लगाने के 20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपको बहुत जल्द फर्क दिखेगा।