
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। केंद्र की एनडीए सरकार ने प्रतिष्ठित अंतरिक्ष वैज्ञानिक और एलपीएससी के निदेशक वी नारायणन को इसरो का अगला अध्यक्ष और अंतरिक्ष विभाग का सचिव नियुक्त किया है। खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंगलवार शाम को इसकी घोषणा की। वैज्ञानिक नारायणन 14 जनवरी से निवर्तमान प्रमुख एस सोमनाथ का स्थान लेंगे।
केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय की ओर से जारी की गई एक अधिसूचना में कहा गया है कि वैज्ञानिक नारायणन की नियुक्ति दो साल के लिए या अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, तक की गई है।आपको बता दें सामान्यतया:वीएसएससी के निदेशक को इसरो का चैयरमेन नियुक्त किया जाता है। ये पहली बार है जब एलपीएससी निदेशक को इस पद पर पदोन्नत किया गया है।
आपको बता दें वैज्ञानिक सोमनाथ, जिन्होंने वीएसएससी, तिरुवनंतपुरम डायरेक्टर के पद से पदोन्नत करके जनवरी 2022 से इसरो का चीफ नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में इसरो ने कई सफलताएं हासिल की हैं, जिनमें ऐतिहासिक तीसरा चंद्र मिशन चंद्रयान-3 जिसने चंद्रमा के अनछुए साउथ पॉल सॉफ्ट लैंडिंग की, जिससे भारत यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया, सूर्य के लिए आदित्य-एल1 पहला मिशन और नवीनतम दो स्पैडएक्स उपग्रहों को लॉन्च करके पहला स्पाई डॉकिंग प्रयोग प्रौद्योगिकी प्रदर्शन और पीएसएलवी-सी60 को 30 दिसंबर, 2024 को पूरा करने का लक्ष्य, जिससे भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला विश्व का चौथा देश बन गया, शामिल है। इसरो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि अंतरिक्ष डॉकिंग 09 जनवरी को सुबह आठ बजे के बाद शुरू होगी। 9 जनवरी 2025 समय: सुबह 8:00 बजे से स्पाडेक्स डॉकिंग कार्यक्रम देख सकते है।