
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाशिवरात्रि का पावन पर्व शुरू होने में बस कुछ ही देर बाकी है। इस साल ये पर्व 26 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन सभी लोग भोले बाबा और माता पार्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। इस दिन अधिकांश लोग व्रत भी रखते हैं। अगर आपने भी व्रत रखा है और आप कुछ अच्छा और हेल्दी खाना चाहते हैं, जिसका भोग आप भोले बाबा को भी लगा पाएं। तो परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। आज हम आपके लिए लाए हैं रबड़ी की इतनी आसान और स्वादिष्ट रेसिपी, जिसको खाकर आपका मन खुश हो जाएगा और आप जब भोग लगाएंगे तो भोले बाबा भी प्रसन्न हो जाएंगे। तो चलिए रबड़ी बनाने की इस आसान सी रेसिपी और इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री के बारे में जानते हैं।
रबड़ी बनाने के लिए सामग्री
पानी – 2-3 चम्मच
फुल क्रीम दूध – 1 लीटर
केसर दूध – थोड़ा
हरी इलायची – 2
चीनी – 6 बड़े चम्मच
सफ़ेद ब्रेड – 2 स्लाइस
बादाम के बीज/चिरौंजी – थोड़ा
पिस्ता – थोड़ा
बादाम – थोड़ा
गुलाब की पंखुड़ियां – थोड़ा
वीडियो क्रेडिट- Masala Kitchen