
डिजिटल डेस्क, मुंबई। हर साल की तरह इस साल भी दुनियाभर में धूमधाम से क्रिसमस का त्यौहार मनाया जा रहा है। हर तरफ क्रिसमस पार्टियां चल रही है सभी एक दूसरे को बधाईंया दे रहे हैं ऐसे में बॉलीवुड इससे कैसे पीछे रह सकता है। बी-टाउन में भी सेलेब्स के घरों पर पार्टी रखी जा रही हैं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर हर बार अपने घर पर फैमली के साथ क्रिसमस मनाते हैं। वहीं बीते दिन कपल ने महेश भट्ट के घर पर क्रिसमस डिनर पार्टी एंजॉय की। इस दौरान नीतू कपूर, पूजा भट्ट को भी भट्ट हाउस में स्पॉट किया गया। वहीं अब सोनी राजदान ने पार्टी की कुछ इनसाइड तस्वीरें शेयर कर क्रिसमर डिनर की झलक दिखाई है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
यह भी पढ़े –इन बॉलीवुड एक्टर्स ने किया इस साल ओटीटी डेब्यू. जानें किन एक्टर्स ने बिखेरा अपना जलवा
सोनी राजदान ने शेयर की क्रिसमस डिनर की इनसाइड झलक
सोनी राजदान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कई तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर में एक डिनर टेबल देखी जा सकती है जिस पर शानदार क्रॉकरी, कैंडल और क्रिसमस-थीम वाली डेकोरेशन की गई थी। लाइट्स और ग्लोइंग क्रिसमस ट्री ने सेलिब्रेशन के माहौल को और भी बढ़ा दिया। क्रिसमस ट्री पर राहा के नाम की बॉल्स देखी जा सकती हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनी राजदान ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, “क्रिसमस… होर्डिंग्स आने से पहले।”
बेटी राहा को लेकर क्रिसमस पार्टी में पहुंचे थे रणबीर-आलिया
बता दें कि आलिया भट्ट रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन के लिए पिता महेश भट्ट के घर पहुंची थीं। इस दौरान आलिया भट्ट व्हाइट कलर के आउटफिट में नजर आईं वहीं उनकी लाडली राहा रेड कलर की ड्रेस में काफी क्यूट लग रही थीं। जबकि रणबीर कपूर ने डेनिम और जैकेट के साथ व्हाइट कलर की टी-शर्ट पहनी थी। इस दौरान रामायण अभिनेता ने कैमरे के लिए पोज भी दिए लेकिन आलिया और राहा ने पैप्स के लिए पोज नहीं दिए।