आरजेडी ने चार प्रत्याशियों को दिया टिकट, उपचुनाव के लिए महागठबंधन ने की बड़ी तैयारी

Bhaskar Jabalpur
Bhaskar Jabalpur

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आरजेडी ने बिहार की चार सीटों पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए अपने चार प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। राज्य की इमामगंज सीट से आरजेडी की ओर से रौशन कुमार मांझी उर्फ राजेश मांझी चुनाव लड़ेंगे। वहीं, बेलागंज सीट से विश्वनाथ कुमार सिंह और रामगढ़ सीट से अजीत कुमार सिंह को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा तरारी सीट से राजू यादव को चुनावी मैदान में उतारा गया है। 

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होने वाले हैं। जिसके नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। जिसके लिए बीजेपी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन ने भी तैयारियां तेज कर दी है। राज्य में इस चुनाव के लिए भी सभी पार्टी जोरों-शोरों से मेहनत कर रही है। इस प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज भी अपने प्रत्याशियों को इस मैदान में उतार रहे हैं। अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव के पहले इस चुनाव को सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है।