अरविंद केजरीवाल की जीवनी, जानिए नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अरविंद केजरीवाल कौन हैं?

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  70 विधानसभा सीट वाली दिल्ली में चुनावी प्रचार जोरों शोरों से चल रहा है। दिल्ली की नई दिल्ली विधानसभा सीट से 23 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। यहां मुख्य मुकाबला आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। कांग्रेस और बसपा के प्रत्याशियों ने चुनाव को और अधिक रोचक बना दिया है।

 

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से चुनावी मैदान में उतरे 56 वर्षीय अरविंद केजरीवाल के पिता का नाम गोबिंद राम केजरीवाल है। उनका निवास स्थान HOUSE NO. 5, FIROZESHAH ROAD, NEW DELHI, BENGALI MARKET दिल्ली है। उनकी पत्नी का नाम सुनीता केजरीवाल है। उनके पास कैश इन हैंड 50 हजार रुपए है। अरविंद केजरीवाल तीन बार दिल्ली के सीएम रह चुके है। राजनीति में आने पहले केजरीवाल एक प्रशासन में वरिष्ठ अधिकारी रह चुके है। उनकी आय का साध उनकी सैलरी है। वो एक सफल राजनेता है। उनकी पत्नी भी सरकारी सर्वेंट रह चुकी है. हालाफिलहाल सुनीता गृहिणी है। उनकी आय का साधन पेंशन है। अरविंद केजरीवाल ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियर में बीटेक किया हुआ है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से अरविंद केजरीवाल, बीजेपी से परवेश साहिब सिंह,बीएसपी से वीरेंद्र , कांग्रेस से संदीप दीक्षित चुनावी मैदान में है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी से 2020 और 2015 के विधानसभा चुनाव में आप के अरविंद केजरीवाल चुनाव जीते