अगर आप भी हैं मुंहासे से परेशान, तो फॉलो करें ये टिप्स, पिंपल्स से जल्द मिलेगा छुटकारा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।  आज कल ज्यादातर लोग मुंहासे से परेशान हैं। इसकी एक बहुत बड़ी वजह हमारी खराब लाइफस्टाइल है। कई लोग तो पिंपल्स से इस कदर परेशान होते हैं कि इसका असल अनकी हेल्थ पर भी पड़ने लगता है। अगर आप भी बढ़ते मुंहासे से परेशान हैं तो इसे कम करने के कई तरीके हैं। आज हम आपके लिए कुछ कमाल की टिप्स लेकर आए हैं जिससे आपके मुंहासे काफी हद तक कम हो जाएंगे। तो चलिए जानते हैं ऐसी कौन सी आदतें हैं जिसे आप अपने जीवन में अपनाकर पिंपल्स से छुटकारा पा सकते हैं।

यह भी पढ़े –अगर आपके बाल भी हैं बेजान और रूखे-सूखे, तो परेशान होने की नहीं है बात, घर पर ही बनाएं इन कंडीशनर्स को, सैलॉन जैसे सिल्की हो जाएंगे बाल

खानपान पर ध्यान दें

फास्ट फूड खाने से काफी ज्यादा पिंपल्स आते हैं। अगर आप बी मुंहासे कम करना चाहते हैं तो ज्यादा तेल वाले खाने से बचें। 

भरपूर पानी पिएं

हर समय हाइड्रेटेड रहना बेहद जरूरी है। इससे आपको कम मुंहासे आएंगे साथ ही, स्किन भी ग्लोइंग रहेगी। 

यह भी पढ़े –दूध में सिर्फ हल्दी ही नहीं बल्कि काली मिर्च भी करती है बहुत ही ज्यादा फायदा, पेट से संबंधी इस परेशानी से मिल जाएगी बहुत ही ज्यादा शांति

कुछ भी चेहरे पर लाएं न

हम पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए अक्सर कुछ न कुछ चेहरे पर लगाते रहते हैं। लेकिन डॉक्टरों की सलाह के बिना चेहरे पर कुछ भी लगाना ठीक नहीं होता। अगर आपकी स्किन भी सेंसिटिव है तो चेहरे पर कुछ भी लगाने से बचें।

स्ट्रेस से बचें

स्ट्रेस से भी मुंहासे आते हैं। स्ट्रेस को मैनेज करने के लिए आप हर दिन मेडिटेश और योगा जरूर करें।

भरपूर नींद लें

हर दिन सात से आठ घंटे की नींद लें। अगर आपकी आदत देर रात तक फोन चलाने की है तो इस हैबिट को जल्द से जल्द बदलें। 

डिसक्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारी अलग अलग किताब और अध्ययन के आधार पर दी गई है। bhaskarhindi.com यह दावा नहीं करता कि ये जानकारी पूरी तरह सही है। पूरी और सही जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ (डॉक्टर/ अन्य एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें।