
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक कंपनी ऑनर (Honor) ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC) 2025 में अपनी नई स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। इसका नाम वॉच 5 अल्ट्रा (Watch 5 Ultra) है। इस वॉच में ग्रेड 5 टाइटेनियम एलॉय केस मिलता है और स्मार्टवॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले फंक्शनलिटी से लैस है। कंपनी का दावा है कि नई स्मार्टवॉच एक बार चार्ज करने पर सामान्य उपयोग के साथ 15 दिनों तक चल सकती है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन…
Honor Watch 5 Ultra की कीमत और कलर ऑप्शन
इस स्मार्टवॉच की कीमत फिलहाल ज्ञात नहीं है, हालांकि, वैश्विक वेबसाइट पर इसे जल्द ही आने वाला बताया गया है। इसे फ्लोरोएलेस्टोमर और लेदर स्ट्रैप के साथ ब्लैक और ब्राउन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। स्मार्टवॉच जल्द ही यूरोप में खरीदने के लिए उपलब्ध होगी।
Honor Watch 5 Ultra के स्पेसिफिकेशन
इस स्मार्टवॉच में 60Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 466 x 466 पिक्सल का रेजॉल्यूशन प्रदान करती है। यह वॉच ऑल्वेज ऑन डिस्प्ले फंक्शनलिटी से लैस है। डिस्प्ले के ऊपर सैफायर ग्लास प्रोटेक्शन भी है।
इसमें क्विक हेल्थ स्कैन फीचर दिया गया है। इसके अलावा, इसमें क्विक रीडिंग के लिए ECG ट्रैकिंग फीचर भी है। इसमें हेल्दी मॉर्निंग रिपोर्ट पिछले दिन के हेल्थ डेटा का समरी भी मिलती है। स्मार्टवॉच 100+ स्पोर्ट्स मोड, स्लीप ट्रैकिंग, हार्ट रेट ट्रैकिंग और ब्लड-ऑक्सीजन मॉनिटरिंग के साथ आती है।
इसमें 480mAh की बैटरी है, जिसको लेकर कंपनी का दावा है कि यह सामान्य उपयोग के साथ एक बार चार्ज करने पर 15 दिनों तक चल सकती है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ब्लूटूथ 5.2 और GPS शामिल हैं। ड्यूरेबिलिटी के लिए, हॉनर वॉच 5 अल्ट्रा में एक नया फ्री डाइविंग मोड है जो यूजर्स को 40 मीटर की गहराई तक पानी के नीचे गोता लगाने की अनुमति देता है। इसमें धूल और पानी से बचाव के लिए IP68-रेटिंग है।