‘CM आतिशी को गिरफ्तार करने की हो रही प्लानिंग’ चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले सियारी पारा लगाताह हाई हो रहा है। इस बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा बयान दिया है जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। उन्होंने राजधानी दिल्ली की मौजूदा सीएम आतिशी की गिरफ्तारी को लेकर बड़ा दावा किया है। केजरीवाल ने कहा कि, आतिशी को गिरफ्तार करने की प्लानिंग की जा रही है। 

आतिशी के खिलाफ प्लानिग जारी- केजरीवाल

पूर्व सीएम केजरीवाल ने कहा कि, “महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना से ये लोग बुरी तरह से बौखला गए हैं। अगले कुछ दिनों में फर्जी केस बनाकर आतिशी जी को गिरफ्तार करने का इन्होंने प्लान बनाया है। उसके पहले ‘आप’ के सीनियर नेताओं पर रेड की जाएगी। आज 12 बजे इस पर प्रेस कांफ्रेंस करूंगा।”