
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ताइवान की कंपनी आसुस (Asus) अगले महीने भारत में अपना नया गेमिंग लैपटॉप आरओजी स्ट्रिक्स (ROG Strix) को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने हाल ही में इसकी लॉन्च डेट की घोषणा की है। साथ ही आगामी गेमिंग लैपटॉप मॉडल की प्री-बुक भी शुरू कर दी है। आसुस ने अपने लैपटॉप का एक टीजर भी जारी किया है, जिससे पता चलता है कि लैपटॉप Nvidia GeForce RTX 5000 सीरीज जीपीयू से लैस होंगे। इस सीरीज के तहत RTX 5090, RTX 5080, RTX 5070 Ti और RTX 5070 मॉडल को बाजार में उतारा जाएगा।
ROG Strix लैपटॉप को टीज किया
कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) एक पोस्ट किया है, जिसमें RTX 5000 सीरीज GPU के साथ ROG Strix गेमिंग लैपटॉप के भारत में लॉन्च की जानकारी दी गई है। टीजर से पुष्टि होती है कि लैपटॉप की प्री-बुकिंग देश में 2 मई से शुरू होगी। साथ ही पता चलता है कि, आगामी लाइनअप में ROG Strix G16 (2025) और ROG Strix G18 (2025) वेरिएंट शामिल हो सकते हैं।
ROG Strix G16 (2025) और ROG Strix G18 (2025)
आपको बता दें कि, इन दोनों लैपटॉप को कंपनी ने पहली बार जनवरी में कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स शो (CES 2025) के दौरान पेश किया था। दोनों लैपटॉप क्रमशः 16-इंच और 18-इंच 2.5K (2,560×1,440 पिक्सल) IPS LCD स्क्रीन के साथ आते हैं। इसमें 100 प्रतिशत DCI:P3 कलर गैमट कवरेज है।
लैपटॉप इंटेल कोर अल्ट्रा 9 प्रोसेसर 275HX या AMD Ryzen 9 9955HX3D CPU द्वारा संचालित हैं, जिन्हें 32GB तक DDR5 रैम के साथ जोड़ा गया है। दोनों गेमिंग लैपटॉप Nvidia GeForce RTX 5080 GPU से लैस हैं, जो 16GB तक VRAM के साथ पेयर्ड हैं। वे 2TB तक PCIe 4.0 NVMe स्टोरेज का सपोर्ट करते हैं और प्रत्येक में 90Wh की बैटरी मिलती है।
ROG Strix G लैपटॉप में दो Thunderbolt 5 पोर्ट, तीन USB 3.2 Gen 2 Type-A पोर्ट, एक HDMI 2.1 पोर्ट, एक 3.5mm ऑडियो जैक और एक 2.5G ईथरनेट पोर्ट है। Intel वेरिएंट Wi-Fi 7 और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करते हैं। जबकि,, AMD वर्जन के लिए कनेक्टिविटी विकल्पों में वाई-फाई 6E और ब्लूटूथ 5.3 शामिल हैं।