
Panna news: पन्ना जिले में पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत किया जायेगा तथा निचले स्तर से लेकर सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। पार्टी को फिर से हर स्तर तक मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास होंगे। यह रणनीति प्रदेश स्तर से बन रहीं है। प्रदेश में आराजकता का माहौल फैला हुआ है आम जनता, गरीब, मजदूर, भ्रष्टाचारी, बेरोजगारी से परेशान है। जिसके लिए कांग्रेस पार्टी सडक से लेकर विधानसभा तथा संसद तक लडाई लडेगी। आगामी 16 दिसम्बर को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन का आयोजन पार्टी द्वारा किया गया है जिसमें विधानसभा का घेराव किया जायेगा। प्रत्येक जिले से हजारंों कार्यकर्ता उक्त घेराव कार्यक्रम में भोपाल पहुंचेंगे तथा आम जनता के मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद करेंगे। घेराव कार्यक्रम में पन्ना जिले की मजबूत भागीदारी होनी चाहिए। उक्ताशय की बात पूर्व विधायक तथा पन्ना जिले के प्रभारी संजय यादव ने स्थानीय मैरिज गार्डन में आयोजित बैठक को संबोंधित करते हुए व्यक्त किये।
यह भी पढ़े –आज से प्रारंभ होगी ९वीं से १२वीं तक की अर्धवार्षिक परीक्षायें, प्रश्न पत्रों का विद्यालय प्राचार्याे को किया गया वितरण, मोबाइल पर प्रतिबंध
उन्होंने कहा कि जब पन्ना जिले के सैकडों कार्यकर्ता आयोजित घेराव कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में अपनी उपस्थिती दर्ज करायेगें। उक्त बैठक को सह प्रभारी राजभान पटेल ने सबोंधित करते हुए कहा हमें अनुशासन के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जोश भरने का लगातार प्रयास करना है। बैठक को जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवजीत सिंह भैया राजा ने संबोंधित करते हुए कहा कि पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का सहयोग मिल रहा है इसी के बल पर जिले में पार्टी का संगठन मजबूत हुआ है सभी ब्लाक अध्यक्षों, मोर्चा कार्यकर्ताओं, विभाग प्रमुखो द्वारा लगातार पार्टी के कार्यक्रमों को सफल बनाया जा रहा है। बैठक को प्रदेश महासचिव वीरेन्द्र द्विवेदी नें सबोंधित करते हुए कहा कि हमें किसी भी तरह से निराश होने की जरूरत नहीं है कांग्रेस पार्टी पहले भी मजबूत थी आज भी मजबूत है सिर्फ एक जुटता के साथ आंगे बढना है।
यह भी पढ़े –मुख्यमंत्री रविवार को जनकल्याण उत्सव के संबंध में करेंगे वीडियो कांफ्रेसिंग
वहीं बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इंजीनियर जीवनलाल सिद्धार्थ ने संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा व्यक्तिवादी पार्टी है, उनको देश से कोई लेनादेना नहीं और कांग्रेस पार्टी जनतंत्र वाली पार्टी है और अभी हाल ही में दिल्ली के तालकटोर स्टेडियम में सम्पन्न हुए कार्यक्रम में जो तय हुआ है कि भारत जोडो यात्रा की तरह मशीन हटाओ भारत बचाओ यात्रा निकाली जायेगी। बैठक में जिले भर से पार्टी पदाधिकारी, संगठन पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन पिछडा वर्ग अध्यक्ष राजबहादुर पटेल द्वारा किया गया।
यह भी पढ़े –मुख्यमंत्री रविवार को जनकल्याण उत्सव के संबंध में करेंगे वीडियो कांफ्रेसिंग